जब एक बदमाश ने पुलिस पर पिस्टल तान कर दिए फायर, झालावाड़ से सामने आया Viral Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 15, 2023, 08:02 PM IST

History Sheeter firing video: राजस्थान से एक क्राइम की खबर सामने आई है यहां एक बड़ा हादसा टल गया जब एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने पुलिस पर पिस्टल तानकर, दो राउंड फायर कर डाले।

राजस्थान के झालावाड़ में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हिस्ट्रीसीटर ने तानी पिस्टल, घटना का लाइव वीडियो आया सामने, पुलिस टीम पकड़ने गई थी आरोपी को, पुलिस को देखते ही पुलिस पर तानी पिस्तौल और फायरिंग की दी धमकी, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ के साथ अपराधी को पकड़ लिया।

आरोपी केप खान ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग की इसमें कांस्टेबल विष्णु और कांस्टेबल हनुमान बाल बाल बचे, बताते हैं उसपर एनडीपीएस के 7 मामले पर मुकदमें दर्ज हैं, फायर करने के बाद भी पिस्टल में तीन राउंड जिंदा कारतूस मिले हैं, वहीं पुलिस की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, पुलिस ने मोहम्मद को किया राउंडअप फायरिंग का लाइव वीडियो आया सामने...

End of Feed