अजमेर में कार ने सड़क पर खड़े एक युवक को कुचल दिया, सामने आया Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 20, 2023, 10:20 PM IST

ajmer car crushed a man video: राजस्थान के अजमेर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक कार ने सड़क पर खड़े एक युवक को कुचल दिया।

अजमेर में सड़क पर खड़े एक युवक को कार ने कुचल दिया जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है । यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया । वीडियो वायरल होने के बाद रामगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला अजमेर के रामगंज थाना इलाके का है जहां पर एक शख्स सड़क पर किसी ऑटो का इंतजार कर रहा था और उसी इंतजार में वह सड़क पर ही बैठ गया

road accident viral video

प्रतीकात्मक फोटो

थोड़ी देर बाद दूसरी तरफ से एक मारुति ईको कार आई और वह उस युवक को कुचलते हुए आगे बढ़ गई । करीब 10 से 15 फीट तक कार ने शख्स को घसीटते हुए आगे ले गई।

End of Feed