म्यांमा से अंडमान में शिकार के लिए घुसे थे 6 शिकारी, भटक-भटक कर भूख से मर गए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2024, 10:50 PM IST

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के सुदूर नारकोंडम द्वीप में म्यांमा के छह संदिग्ध शिकारियों के शव पाए गए हैं। उनके शव शनिवार को नारकोंडम द्वीप के जंगल में समुद्र किनारे से कुछ मीटर की दूरी पर मिले।

म्यांमा से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में शिकार के लिए घुसे 6 शिकारियों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार इन शिकारियों की बोट खराब हो गई, जिसके बाद ये बाहर निकल नहीं पाए और भूख-प्यास से कुछ दिनों के बाद इनकी मौत हो गई। इन छहों की लाश बरामद कर ली गई है।

End of Feed