ऑनलाइन शेयर मार्केट में निवेश करने वाले हो जाएं सतर्क, कहीं लालच न कर दे बर्बाद; कैसे होता है फ्रॉड?

यह गिरोह उत्तर प्रदेश के अलावा तमाम प्रदेशों में लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। इसे प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने गंभीरता से लेते हुए शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक को इसके शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे।

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में ऑनलाइन शेयर मार्केट निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने ठगी करने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है, शाहजहांपुर पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर की है।

Cyber Froud

(सांकेतिक फोटो-Istock)

इसी ठगी के मामले में प्रतिबिंब पोर्टल पर एक मोबाइल नंबर दिख रहा था जिसे देखा गया तो वह जलालाबाद का निकला उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया तो आरोपियों ने बताया कि हम लोगों का मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी 77 डाटा नेट वेबसाइट से प्राप्त करते थे। जिसके बाद उन लोगों को फोन करके अपनी कंपनी में शेयर मार्केट में निवेश करने को कहते थे वह उन्हें तीन गुना लाभ का लालच देते थे इसके बाद उन्हें एक लिंक भेजते थे और लिंक डाउनलोड करवाने के बाद क्यू आर कोड में रुपए डलवाते थे तथा निवेश कर्ता को वेबसाइट पर फर्जी लाभ दिखाते रहते थे।

End of Feed