सिवान : दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 3 लोगों की मौत; गांव में तनाव का माहौल

बिहार के सिवान में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में 3 लोगों की मौत की खबर है। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों को सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों ने गांव के ही दबंगों पर शराब के कारोबार की सूचना पुलिस को देने को लेकर तलवार से हमला करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Siwan conflict

सिवान में ट्रिपल मर्डर

इलाके में तनाव का माहौल

घटना भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया ओवरब्रिज की है। मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। आक्रोशित लोगों ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। दुकानदारों ने बाजार की सभी दुकानें बंद कर ली हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिवान एसपी मनोज तिवारी और एसडीपीओ घटना स्थल पर पहुंचे हैं। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

End of Feed