भारत में हर घंटे तीन से अधिक हत्या के मामले हुए दर्ज, NCRB के रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2023, 03:56 PM IST

Crime In India: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने ये जानकारी साझा की है कि भारत में 2022 में हत्या के 28,522 मामले दर्ज किए गए हैं। मतलब ये कि देश में हर रोज 78 हत्या के मामले आए सामने और हर घंटे तीन से अधिक केस दर्ज किए गए।

NCRB Report News: भारत में 2022 में हत्या के मामलों की कुल 28,522 प्राथमिकी दर्ज की गईं यानी रोजाना 78 मामले या प्रति घंटे तीन से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। एनसीआरबी ने बताया कि 2021 में 29,272 और 2020 में 29,193 मामले दर्ज किए गए थे।

Crime NCRB Report

सांकेतिक तस्वीर (Freepik)

2022 में हत्या का सबसे बड़ा कारण ‘विवाद’

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाले एनसीआरबी की वार्षिक अपराध रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, 2022 में हत्या का सबसे बड़ा कारण ‘विवाद’ था। देश में 9,962 मामलों में हत्या का कारण ‘विवाद’ रहा। इसके बाद 3,761 मामलों में ‘निजी प्रतिशोध या दुश्मनी’ और 1,884 मामलों में ‘लाभ’ के लिए हत्या की गई। एनसीआरबी के अनुसार, देश में प्रति लाख जनसंख्या पर हत्या की दर 2.1 थी, जबकि ऐसे मामलों में आरोप पत्र दायर करने की दर 81.5 थी।

End of Feed