ओडिशा में फिर शर्मनाक वारदात, पुरी समुद्र तट के पास 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सामूहिक बलात्कार से पहले पीड़िता के पुरुष साथी के हाथ बांध दिए थे। उन्होंने बताया कि हालांकि यह घटना शनिवार को हुई थी, लेकिन पीड़िता ने यौन उत्पीड़न के सदमे से उबरने के बाद सोमवार शाम को प्राथमिकी दर्ज कराई।

Odisha College Girl: ओडिशा के पुरी जिले में एक समुद्र तट के पास 19 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। दुष्कर्म के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और घटना में कथित रूप से शामिल अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। यह घटना ब्रह्मगिरि थाना क्षेत्र में बलिहारचंडी मंदिर के पास दोपहर के समय हुई, जब युवती और उसका पुरुष साथी कुछ समय बिताने के लिए मंदिर के पास एक जगह गए थे।

Crime Against Women

ओडिशा में फिर शर्मनाक वारदात ( प्रतीकात्मक फोटो - PTI)

वीडियो बनाकर मांगे पैसे, फिर किया दुष्कर्म

हालांकि, स्थानीय युवकों के एक समूह ने उन दोनों की तस्वीरें खींच लीं और उनके वीडियो बना लिये और उनसे पैसे मांगे। पुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रतीक सिंह ने ब्रह्मगिरि पुलिस थाने में पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि जब उन्होंने (पीड़ित) पैसे देने से इनकार कर दिया, तो समूह के दो लोगों ने छात्रा के साथ बलात्कार किया।

End of Feed