IPL 2022, SRH vs LSG Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को करीबी मुकाबले में दी मात
IPL 2022, Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को करीबी मुकाबले में 12 रन से मात दी।
नवी मुंबई: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कप्तान लोकेश राहुल (68) और दीपक हुड्डा (51) के अर्धशतकों के बाद आवेश खान (24 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से सोमवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने पावरप्ले में तीन विकेट गंवाने के बाद कप्तान राहुल (50 गेंद में छह चौके, एक छक्का) और हुड्डा (33 गेंद में तीन चौके, तीन छक्के) के बीच चौथे विकेट के लिये 87 रन की साझेदारी से उबरते हुए सात विकेट पर 169 रन बनाये।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को लगातार विकेट गंवाने का खामियाजा भुगतना पड़ा जिससे टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 157 रन ही बना सकी और उसे लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी। पिछले मैच में टीम राजस्थान रॉयल्स से करारी शिकस्त मिली थी। लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने महज 169 रन के स्कोर का अच्छा बचाव किया जिसमें आवेश की भूमिका अहम रही, उनका अंतिम और पारी का 18वां ओवर अहम रहा जिसमें उन्होंने निकोलस पूरन और अब्दुल समद के दो विकेट झटके। अंतिम ओवर में जेसन होल्डर (34 रन देकर तीन विकेट) ने तीन विकेट चटकाये।
कृणाल पंड्या ने 27 रन देकर दो विकेट हासिल किये। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही, उसका स्कोर 4.5 ओवर में तीन विकेट पर 27 रन था। वाशिंगटन सुंदर (28 रन देकर दो विकेट) ने सनराइजर्स हैदराबाद को शुरूआती विकेट दिलाये। सबसे पहले उन्होंने दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (01) को कप्तान केन विलियमसन के हाथों कैच आउट कराया और फिर चौथे ओवर में इविन लुईस (01) को पगबाधा आउट किया।
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान राहुल और मनीष पांडे (11) अपनी टीम को संभालने का प्रयास कर ही रहे थे कि शेफर्ड (42 रन देकर दो विकेट) ने उन्हें तीसरा झटका दिया। पांडे ने शेफर्ड के इस पहले ओवर की दूसरी गेंद को चौके और अगली गेंद को डीप स्क्वायर लेग पर छक्के के लिये भेजा। वह छक्का लगाते हुए कैच आउट होने से बच गये थे। लेकिन पांचवीं गेंद पर मिडऑन पर भुवनेश्वर कुमार को कैच देकर आउट हो गये। इससे छह ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 32 रन था। पर ‘स्ट्रेटेजिक टाइम आउट’ के बाद राहुल और हुड्डा ने आक्रामक रवैया दिखाया जिसमें इन दोनों ने मिलकर तीन चौके और एक छक्के से 10वें ओवर में 20 रन जुटाये।
दोनों एक एक रन के साथ बीच बीच में बाउंड्री लगाकर जिम्मेदारी से खेलते हुए अपने अर्धशतकों की ओर बढ़ रहे थे। दोनों ने चौथे विकेट के लिये 62 गेंद में 87 रन की भागीदारी निभाकर टीम को वापसी कराने में अहम भूमिका निभायी। शेफर्ड ने फिर हुड्डा का विकेट झटककर लखनऊ की टीम को चौथा झटका दिया। अब आयुष बदोनी (19) क्रीज पर थे जिन्होंने कप्तान राहुल का अच्छा साथ दिया जिससे दोनों ने पांचवें विकेट के लिये 18 गेंद में 30 रन जोड़े। राहुल आउट होने वाले पांचवें खिलाड़ी बने, अगर वह क्रीज पर अंत तक टिके रहते तो शायद यह स्कोर और बड़ा हो सकता था।
टी नटराजन (26 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर राहुल के पगबाधा आउट होने के बाद बदोनी के अलावा कोई उपयोगी योगदान नहीं कर सका जो अंतिम गेंद पर रन आउट हुए। टीम ने अंतिम पांच ओवर में 55 रन बनाकर चार विकेट गंवाये। सनराइजर्स हैदराबाद ने भी शुरूआती दो विकेट पावरप्ले में गंवा दिये थे। केन विलियमसन (16) और अभिषेक शर्मा (13) की शुरूआत धीमी रही। इससे पहले की तेजी से रन बटोरने की शुरूआत होती, दोनों आवेश खान का शिकार बन गये। टीम के शीर्ष स्कोरर राहुल त्रिपाठी (44) और एडेन मार्कराम (12) ने 31 गेंद में 44 रन जोड़कर अच्छा योगदान दिया।
निकोलस पूरन (34 रन) अपनी टीम को जीत की ओर ले जाने के लिये अच्छे शॉट जमा रहे थे लेकिन 18वें ओवर में आवेश खान की शार्ट गेंद पर पुल शॉट से डीप स्क्वायर लेग पर गगनचुंबी छक्का जड़ने के बाद वह इसी गेंदबाज का शिकार बन गये। आवेश खान की फुल टॉस गेंद पर ऊंचा शॉट खेलने की कोशिश में हुड्डा को कैच थमा कर पूरन गलत समय आउट हुए क्योंकि टीम की उम्मीदें उनसे लगी थी। फिर अब्दुल समद क्रीज पर उतरे और आवेश खान ने अपना जलवा जारी रखते हुए यार्कर से उन्हें विकेट के पीछे क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच आउट कराया। अंतिम दो ओवर में टीम को जीत के लिये 26 रन चाहिए थे। 19वें ओवर में 10 रन बने। अंतिम ओवर में जेसन होल्डर की पहली गेंद पर वाशिंगटन सुंदर (18), चौथी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार (01) और अंतिम गेंद में रोमारियो शेफर्ड (08) का विकेट गिरा।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11
केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अब्दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और उमरान मलिक।
लखनऊ सुपरजायंट्स की प्लेइंग-11
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, एविन लुईस, दीपक हूडा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई और आवेश खान।
लखनऊ ने हैदराबाद को दिया 170 का टारगेट
लखनऊ ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 170 का लक्ष्य रखा है। लखनऊ ने शेफर्ड द्वारा किए गए 20वें ओवर में 17 रन बटोरे। हालांक, बडोनी आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए। बडोनी ने 12 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 19 रन जोड़े। वहीं, होल्डर 3 गेंदों में एक छक्के की बदौलत 8 रन बनाकर नाबाद रहे।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 169/7 (20 ओवर)
नटराजन ने राहुल और क्रुणाल को किया आउट
नटराजन ने 19वें ओवर मे लखनऊ को दो झटके दिए। उन्होंने पहली गेंद पर केएल राहुल को एलबीडब्ल्यू किया। राहुल ने 50 गेंदों का सामना किया और 69 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 6 चौके और 1 छक्के लगाया। वहीं, नटराजन ने ओवर की चौथी गेंद पर क्रणाल पांड्या का शिकार किया। क्रुणाल फ्लिक करने की फिराक में क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 3 गेंदों में 1 चौके के जरिए 6 रन जुटाए। बडोनी 12 और जेसन होल्डर एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 154/6 (19 ओवर)
भुवनेश्वर ने किफायती ओवर किया
भुवनेश्वर ने 18वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की और 7 रन खर्च किए। राहुल ने 6 और बडोनी ने एक रन जुटाया। राहुल 68 और बडोनी 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 144/4 (18 ओवर)
वॉशिगंटन सुंदर ने लुटाए 17 रन
वॉशिगंटन सुंदर ने 17वें ओवर में 17 रन लुटाए। 28वां आईपीएल अर्धशतक जड़ चुके राहुल ने पहली गेंद पर चौका और दूसरी पर छक्का मारा। वहीं, बडोनी ने आखिरी गेंद पर चौका जमाया।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 137/4 (17 ओवर)
हुड्डा को शेफर्ड ने भेजा पलेलियन
लखनऊ को चौथा झटका दीपक हुड्डा के रूप में लगा है। हुड्डा अर्धशतकीय पारी खेलकर शेफर्ड का शिकार बन गए। वह डीप मिडविकेट पर बड़ा शॉट जमाने के चक्कर में राहुल त्रिपाठी को कैच थमा बैठे। हुड्डा ने 33 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों के जरिए 51 रन बनाए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए राहुल के साथ 87 रन की साझेदारी की।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 120/4 (16 ओवर)
दीपक हुड्डा ने जड़ा पांचवां अर्धशतक
दीपक हुड्डा ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 31 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों के जरिए पचासा कंप्लीट किया। यह उनके आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक है।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 114/3 (15 ओवर)
उमरान ने फिर महंगा ओवर फेंका
तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने एक और महंगा ओवर फेंका है। उन्होंने 14वें ओवर में 16 रन लुटा डाले। हुड्डा ने 2 चौकों और 1 छक्के समेत 15 रन बटोरे। एक रन राहुल ने लिया। हुड्डा 48 और राहुल 47 के निजी स्कोर पर हैं।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 108/3 (14 ओवर)
भुवनेश्वर कुमार ने खर्च किए 7 रन
भुवनेश्वर कुमार ने 13वें ओवर में सात रन दिए। उन्होंने अच्छी लाइन लेंथ पर गेंदबाजी की। राहुल ने पांच और हुड्डा ने दो रन जोड़े।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 92/3 (13 ओवर)
राहुल और हुड्डा के बीच 50 रन की साझेदारी
राहुल और हुड्डा के बीच 50 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। राहुल 31 और हुड्डा 31 के निजी स्कोर पर हैं। 12वां ओवर शेफर्ड ने डाला, जिसमें एक सिक्स समेत 9 रन आए।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 85/3 (12 ओवर)
नटराजन के ओवर में आठ रन
11वां ओवर करने आए नटराजन ने आठ रन खर्च किए। राहुल ने पांच और हुड्डा ने तीन रन जुटाए। राहुल 40 और हुड्डा 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 76/3 (11 ओवर)
उमरान मलिक ने डाला महंगा ओवर
उमरान मलिक द्वारा फेंका गया 10वां ओवप काफी महंगा रहा, जिसमें 20 रन गए। हुड्डा ने पहली गेंद पर चौका मारा और उसके बाद राहुल ने तीसरी-चौथी गेंंद पर चौका जमाया। हुड्डा ने अंतिम गेंद पर छक्का जड़ा।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 68/3 (10 ओवर)
बर्थडे ब्वॉय टी नटराजन को मिली गेंद
बर्थडे ब्वॉय टी नटराजन को कप्तान विलियमसन ने नौवें ओवर में गेंद थमाई। नटराजन ने काफी नपी तुली गेंदबाजी की और 5 रन खर्च किए। राहुल 26 और हुड्डा 9 के निजी स्कोर पर हैं।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 48/3 (9 ओवर)
अब्दुल समद ने दिए आठ रन
अब्दुल समद ने आठवें ओवर में आठ रन दिए। राहुल ने पहली गेंद पर चौका लगाया, लेकिन उसके बाद वह कोई बड़ा शॉट नहीं जड़ पाए। राहुल और हुड्डा ने दो-दो रन दौड़कर लिए।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 43/3 (8 ओवर)
उमरान मलिक ने अच्छा ओवर निकाला
अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को छकाने वाले उमरान मलिक ने सातवें ओवर में अच्छी बॉलिंग की। उन्होंने सिर्फ 3 रन खर्च किए। राहुल ने दो और हुड्डा ने एक रन जुटाया। राहुल 19 और हुड्डा 3 रन बनाकर टिके हैं।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 35/3 (7 ओवर)
सुंदर ने किफायती ओवर डाला
दो विकेट चटका चुके सुंदर ने छठे ओवर में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने पांच रन खर्च किए। राहुल ने तीन और दीपक हुड्डा ने दो रन जोड़े।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 32/3 (6 ओवर)
मनीष पांडे ने सस्ते में गंवाया विकेट
लखनऊ का तीसरा विकेट मनीष पांडे के तौर पर गिरा है। लुईस के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे पांडे ने सस्ते में विकेट गंवा दिया। वह 10 गेंदों में 11 रन बना सके। उन्हें शेफर्ड ने भुवी के हाथों कैच आउट कराया। पांडे ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी पर छक्का जमाया। इसके बाद उन्होंने पांचवीं गेंद पर फिर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया और मिडऑन पर लपके गए।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 27/3 (5 ओवर)
एविन लुईस का नहीं चला बल्ला
सुंदर ने हैदराबाद को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने एविन लुईस को चौथे ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। लुईस स्लॉग स्वीप करने की फिराक में थे पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने पांच गेंदें खेलने के बाद एक रन बनाया।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 17/2 (4 ओवर)
राहुल ने भुवनेश्वर पर लगाया चौका
भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर में 8 रन खर्च किए, जिसमें एक बाउंड्री भी आई। राहुल ने ओवर की अंतिम गेंद पर बेहतरीन कवर ड्राइव लगाया। राहुल ने 14 और एविन लुईस 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 16/1 (3 ओवर)
क्विंटन डिकॉक बने सुंदर का शिकार
लखनऊ ने निराशाजनक आगाज किया है। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक 4 गेंदों में महज एक रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें वॉशिंगटन सुंदर ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह ड्राइव लगाना चाहते थे लेकिन कवर पर केन विलियमसन के हाथों लपके गए।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 8/1 (2 ओवर)
पारी का आगाज करने आए राहुल-डिकॉक
लखनऊ की ओर से पारी का आगाज करने के लिए केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक आए हैं। वहीं, हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार ने संभाली। उन्होंने पहले में ओवर केवल 3 रन दिए। राहुल ने 2 और डिकॉक ने 1 रन जुटाया।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 3/0 (1 ओवर)
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11
केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अब्दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और उमरान मलिक।
लखनऊ सुपरजायंट्स की प्लेइंग-11
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, एविन लुईस, दीपक हूडा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई और आवेश खान।
टॉस गंवाने के बाद क्या बोले राहुल?
टॉस गंवाने के बाद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि हम भी पहले बॉलिंग करना चाहते थे, जो ट्रेंड रहा है। हमने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। दुष्मंथा चमीरा की जगह जेसन होल्डर खेलेंगे। होल्डर दुनिया के शीर्ष ऑलराउंडर में से हैं।
हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
हैदराबाद ने टॉस जीतकर लखनऊ को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस जीतने के बाद एसआरएच के कप्तान विलियमसन ने कहा कि हमने परिस्थितियों को ध्यान में रखा हैं। हमने शुरुआती मैचों में समानताएं देखी हैं और विकेट से मदद हासिल करने की कोशिश में हैं। शायद बाद में कुछ ओस भी पड़े। हमने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं किया है।
डी वाय पाटिल में हैदराबाद का पहला मैच
सनराइजर्स हैदराबाद डी वाय पाटिल स्टेडियम में पहली बार आईपीएल मैच खेलने जा रही है।
50 अर्द्धशतक के नजीदक केएल राहुल
केएल राहुल टी20 क्रिकेट में 50 अर्द्धशतक कंप्लीट करने के नजदीक हैं। उन्हें सिर्फ एक और अर्धशतक की जरूरत है।
हैदराबाद ने 16 में से तीन मैच जीते
सनराइजर्स हैदराबाद को काफी समय से निराशा झेलनी पड़ रही है। हैदराबाद ने अपने पिछले 16 आईपीएल मैचों में से केवल तीन में जीते हासिल की है।
मैच से पहले हैदराबाद के खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
Positive vibes before #Matchday, and confident in our preparations #SRHvLSG #OrangeArmy #ReadyToRise #TATAIPL pic.twitter.com/yGljnCKtNA
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 4, 2022
नटराजन ने कुछ यूं सेलिब्रेट किया बर्थडे
His bowling takes the cake in the death overs. But his face takes the cake on his birthday.
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 4, 2022
A very happy birthday to our Yorker King, @Natarajan_91. #OrangeArmy #ReadyToRise #TATAIPL pic.twitter.com/J0XAwYnehS
एसआरएच से भिड़ने को तैयार लखनऊ के धुरंधर
We pray together.
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 4, 2022
We play together,
We fight together.
#bhaukaalmachadenge आज रात - साढ़े साथ#AbApniBaariHai#IPL2022 #LucknowSuperGiants #T20 #TataIPL #Lucknow #UttarPradesh #LSG2022 pic.twitter.com/tQAEApL81J
कप्तान राहुल ने नेट में लगाए करारे शॉट
Captain KooL Rahul is ready to rock the stadium Super Giant style!
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 4, 2022
He seems to be in the mood tonight!
Tune in tonight at 19.30 to support #LSG !#AbApniBaariHai#IPL2022 #LucknowSuperGiants #T20 #TataIPL #Lucknow #UttarPradesh #LSG2022 @klrahul11 pic.twitter.com/dHGNAfkdjP
जानिए, मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
हैदराबाद और लखनऊ मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वाड
केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरण, अब्दुल समद, प्रियम गर्ग, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, आर समर्थ, शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रोमेरियो शेफर्ड, मार्को जेनसन, जे सुचित, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, सीन एबॉट, कार्तिक त्यागी, सौरभ तिवारी, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, टी नटराजन।
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड
केएल राहुल (कप्तान), मनन वोहरा, इविन लुईस, मनीष पांडे, क्विंटन डिकॉक, रवि बिश्नोई, दुष्मंत चमीरा, शाहबाज नदीम, मोहसिन खान, मयंक यादव, अंकित राजपूत, अवेश खान, एंड्रयू टाइ, मार्कस स्टोइनिस, काइल मेयर्स, करण शर्मा, कृष्णप्पा गौतम, आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, जैसन होल्डर।

