LIVE

IND vs SL 1st T20: श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की विजयी शुरुआत, 62 रन के अंतर से दी करारी मात

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को सीरीज के पहले टी20 में 62 रन के बड़े अंतर से मात देकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Feb 25, 2022, 10:14 IST
Follow on Google News
IND vs SL 1st T20: श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की विजयी शुरुआत, 62 रन के अंतर से दी करारी मात

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीत का सिलसिला जारी है। गुरुवार को श्रीलंका को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में 62 रन के बड़े अतंर पटखनी देकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। 200 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन बना सकी। 

श्रीलंका के सामने रखा था 200 रन का लक्ष्य 
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने ईशान किशन(89), श्रेयस अय्यर(57) और रोहित शर्मा(44) की धमाकेदार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 199 रन का स्कोर खड़ा किया था। लेकिन इसके जबाव में मेहमान श्रीलंका की टीम 6 विकेट खोकर 137 रन बना सकी और 62 रन के बड़े अंतर से मैच गंवा दिया। श्रीलंका के लिए चरिथ असलंका सबसे सफल बल्लेबाज रहे उन्होंने 53 (47) रन बनाए। वहीं भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार और वेंकटेश अय्यर ने 2-2 विकेट लिए। वहीं रवींद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट झटका।

भारत ने दर्ज की लगातार दसवीं जीत 
टी20 विश्व कप 2021 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद यह भारतीय टीम को लगातार दसवीं टी20 जीत है। विश्व कप में अंतिम तीन मुकाबले जीतने के बाद भारत ने घर पर न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 के अंतर से जीत हासिल की है। इस क्रम में भारत की यह लगातार दसवीं टी20 जीत है।

खराब रही श्रीलंका की शुरुआत
श्रीलंका की पारी की शुरुआत खराब रही। पारी की पहली ही गेंद पर पथुम निशंका बोल्ड हो गए। भुवी गेंद उनके बल्ले पर लगने के बाद स्टंप्स पर जा लगी। इसके बाद तीसरे ओवर में भुवी ने कामिल मिसरा(13) को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। 3 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 15 रन हो गया। इसके बाद जल्दी ही वेंकटेश अय्यर ने श्रीलंका को 36 के स्कोर पर तीसरा झटका दे दिया। जनिथ लियांगे 11 रन बनाकर कैच दे बैठे। 7 ओवर में 36 रन पर 3 विकेट की खराब शुरुआत से श्रीलंका की टीम उबर नहीं पाई। 10वें ओवर में 51 के स्कोर पर वापसी कर रहे रवींद्र जडेजा ने दिनेश चांदीमल को स्टंपिंग कराकर चौथा झटका दे दिया।

10 ओवर में श्रीलंका की टीम 4 विकेट खोकर 57 रन बना सकी थी। जीत के लिए उसे 60 गेंद में 143 रन और बनाने थे। 60 के स्कोर पर कप्तान दसुन शनाका के आउट होते ही स्कोर 10.5 ओवर में 60 रन हो गया। ऐसे मुश्किल पल में एक छोर चरिथ असलंका ने संभाल लिया और वो अंत तक नाबाद रहे। दूसरे छोर पर उन्हें पहले चमिका करुणारत्ने का साथ मिला। करुणारत्ने के साथ उन्होंने पारी को 97 रन तक पहुंचाया। लेकिन 16वें ओवर में वेंकटेश अय्यर की गेंद पर विकेट के पीछे वो लपके गए। इसके बाद अंत में असलंका दुष्मंथा चमीरा के साथ सम्मान की लड़ाई लड़ते रहे। असलंका ने 43 गेंद पर 5 चौकों के मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया और अंत में 47 गेंद में 54 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं चमीरा 14 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 137 रन बना सकी और 62 रन के बड़े अंतर से मैच गंवा दिया। 


भारत ने श्रीलंका को दिया जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य
भारत ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। ईशान किशन ने 56 गेंद में 89 और श्रेयस अय्यर ने 28 गेंद में नाबाद 57 रन की पारी खेली।  

भारत को रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी की। 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा 32 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले ईशान किशन ने 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए श्रेयस ने किशन के साथ पारी को आगे बढाया लेकिन शतक से 11 रन पहले ईशान शनाका की गेंद पर लपके गए। इसके साथ ही ईशान और अय्यर की साझेदारी का अंत हो गया। 

श्रीलंका ने जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला
श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले टी20 में गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम 6 बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। दीपक हुड्डा अपना टी20 ़डेब्यू कर रहे हैं। 

प्लेइंग इलेवन: 
भारत की प्लेइंग-11:
 रोहित शर्मा(कप्तान), ईशान किशन(विकेटकीपर), संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा(डेब्यू), हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल। 

श्रीलंका की एकादश: प्रथुम निशंका,कामिल मिसरा, चरिथ असलंका,दिनेश चांदीमल(विकेटकीपर),जनिथ लियांगे, दसुन शनाका(कप्तान),  चमिका करुणारत्ने,दुष्मंथा चमीरा, लहिरू कुमारा, जैफरी वांडरसे, प्रवीण जयाविक्रमा।

चोट से परेशान है टीम इंडिया
भारतीय टीम को सीरीज के आगाज से पहले चोट के कारण दो झटके लगे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाल मचाने वाले सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज दीपक चाहर सीरीज से बाहर हो गए हैं। दोनों खिलाड़ी तीसरे टी20 के दौरान चोटिल हो गए थे। बीसीसीआई ने दोनों के बदले किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है। विराट कोहली और ऋषभ पंत को पहले ही आराम दे दिया गया है। ऐसे में एक बार फिर युवा खिलाड़ियों के भरोसे ही टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी। 



 

FEB 24, 2022 22:59 IST

आरंभ है प्रचंड

FEB 24, 2022 22:26 IST

भारत ने दर्ज की लगातार 10वीं जीत

भारत ने श्रीलंका को मात देकर अंतरराष्ट्रीय टी20 में लगातार 10वीं जीत दर्ज की। जीत का यह सिलसिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के साथ शुरू हुआ था। 

FEB 24, 2022 22:21 IST

भारत ने 62 रन के अतंर से दी श्रीलंका को मात

भारत ने श्रीलंका को पहले टी20 मैच में 62 रन के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 6 विकेट खोकर 137 रन बना सकी। 

FEB 24, 2022 22:15 IST

19 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 6 विकेट खोकर 131 रन 

जीत के लिए 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 131  रन बना लिए हैं। चरिथ असलंका 51 (44)और दुष्मंथा चमीरा 20 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 19 ओवर, स्कोर श्रीलंका 131/6( लक्ष्य 200)

FEB 24, 2022 22:14 IST

असलंका ने जड़ा अर्धशतक

चरिथ असलंका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद में 5 चौकों के मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनके टी20 करियर का तीसरा अर्धशतक है। 

FEB 24, 2022 22:13 IST

18 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 6 विकेट खोकर 125 रन 

जीत के लिए 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 18 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। 18वें ओवर में वेंकटेश अय्यर ने 21 रन लुटाए। चरिथ असलंका 47 (40)और दुष्मंथा चमीरा 18 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 18 ओवर, स्कोर श्रीलंका 125/6( लक्ष्य 200)

FEB 24, 2022 22:06 IST

17 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 6 विकेट खोकर 104 रन 

जीत के लिए 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 17 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर  104 रन बना लिए हैं। चरिथ असलंका 42(38)और दुष्मंथा चमीरा 3(5) रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 17 ओवर, स्कोर श्रीलंका 104/6( लक्ष्य 200)

FEB 24, 2022 22:03 IST

100 रन के पार पहुंचा श्रीलंका

श्रीलंका ने 16.2 ओवर में अपनी पारी के 100 रन 6 विकेट खोकर पूरे किए। 

FEB 24, 2022 22:02 IST

15 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 5 विकेट खोकर 90 रन 

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। 15 ओवर में दीपक हुड्डा ने 14 रन दिए। चरिथ असलंका 38 (33)और चमिका करुणा रत्ने 15(12) रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 15 ओवर, स्कोर श्रीलंका 90/5( लक्ष्य 200)

FEB 24, 2022 22:02 IST

16 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 6 विकेट खोकर 98 रन 

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं। चरिथ असलंका 38 (33)और दुष्मंथा चमीरा 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 16 ओवर, स्कोर श्रीलंका 98/6( लक्ष्य 200)

FEB 24, 2022 22:01 IST

वेंकटेश अय्यर का शिकार बने करुणारत्ने

वेंकटेश अय्यर ने 16वें ओवर की पहली तीन गेंद में एक छक्का सहित 7 रन देने के बाद चौथी गेंद पर चमिका करुणारत्ने को विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। करुणारत्न ने 14गेंद में 21 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने 2 छक्के जड़े। 

FEB 24, 2022 21:53 IST

14 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 5 विकेट खोकर 76 रन 

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 14 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। जडेजा ने 14वें ओवर में 9 रन दिए।  चरिथ असलंका 33 (31)और चमिका करुणा रत्ने 6(8) रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 14 ओवर, स्कोर श्रीलंका 76/5( लक्ष्य 200)

FEB 24, 2022 21:49 IST

13 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 5 विकेट खोकर 67 रन 

श्रीलंका ने 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। दीपक हुड्डा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपने पहले ओवर में 4 रन दिए।  चरिथ असलंका 26 (28) और चमिका करुणा रत्ने 4(5) रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 13 ओवर, स्कोर श्रीलंका 67/5( लक्ष्य 200)

FEB 24, 2022 21:46 IST

12 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 5 विकेट खोकर 63 रन 

श्रीलंका ने 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं।  चरिथ असलंका 25 (24) और चमिका करुणा रत्ने 1(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 12 ओवर, स्कोर श्रीलंका 63/5( लक्ष्य 200)

FEB 24, 2022 21:45 IST

रन आउट होने से बचे करुणारत्ने

रोहित शर्मा के शानदार डायरेक्ट थ्रो पर करुणारत्ने रन आउट होने से बाल-बाल बचे। 

FEB 24, 2022 21:42 IST

11 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 5 विकेट खोकर 60 रन 

श्रीलंका ने 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। युजवेंद्र चहल ने इस ओवर में कप्तान शनाका का शिकार किया। चरिथ असलंका 23 (20) और चमिका करुणा रत्ने 0(1) रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 11 ओवर, स्कोर श्रीलंका 60/5( लक्ष्य 200)

FEB 24, 2022 21:39 IST

चहल का शिकार बने कप्तान शनाका

पारी के 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर युजवेंद्र चहल ने कप्तान दसुन शनाका को अपनी फिरकी के जाल में फंसाकर भुवनेश्वर कुमार के हाथों लपकवाकर पवेलियन वापस भेज दिया। वो केवल 3 रन बना सके। 

FEB 24, 2022 21:37 IST

श्रीलंका ने 10 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 57 रन

जीत के लिए 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं। चरिथ असलंका 22 (19) और कप्तान दसुन शनाका 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।

FEB 24, 2022 21:33 IST

जडेजा का शिकार बने चांदीमल, श्रीलंका को लगा चौथा झटका

रवींद्र जडेजा ने पारी के 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर दिनेश चांदीमल को स्टंपिंग करा दिया। ईशान किशन ने गिल्लियां बिखेरने में कोई चूक नहीं की। उन्होंने 10 गेंद में 9 रन बनाए। 9.2 ओवर में श्रीलंका ने 4 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। चरिथ असलंका 16 गेंद में 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

FEB 24, 2022 21:30 IST

9 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा श्रीलंका

श्रीलंका ने 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं। युजवेंद्र चहल ने इस ओवर में 5 रन दिए। ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंका ने अपने 50 रन पूरे कर लिए। असलंका 16 (16) और चांदीमल 10(8) रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 9 ओवर, स्कोर श्रीलंका 50/3( लक्ष्य 200) 

FEB 24, 2022 21:27 IST

8 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 3 विकेट पर 45 रन

श्रीलंका ने 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा ने इस ओवर में 9 रन दिए। दिनेश चांदीमल ने जडेजा की गेंद पर छक्का जड़ा। असलंका 13 (13) और चांदीमल 8(5) रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 8 ओवर, स्कोर श्रीलंका 45/3( लक्ष्य 200) 

FEB 24, 2022 21:25 IST

वेंकटेश अय्यर ने दिया श्रीलंका को तीसरा झटका, लियांगे का किया शिकार

भारत को वेंकटेश अय्यर ने तीसरी सफलता पारी के सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर जनिथ लियांगे के रूप में लगा। वेंकटेश की गेंद को पुल करने की कोशिश में वो संजू सैमसन के हाथों लपके गए उन्होंने 17 गेंद पर 11 रन की पारी खेली। IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 7 ओवर, स्कोर श्रीलंका 36/3( लक्ष्य 200) 

FEB 24, 2022 21:19 IST

असलंका को मिले छठे ओवर में दो जीवनदान

युजवेंद्र चहल ने पारी छठे ओवर की तीसरी गेंद पर चरिथ असलंका को एलबीडब्लू कर दिया। फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया था लेकिन तीसरे अंपायर ने फैसले को बदल दिया। गेंद बल्ले पर लगी थी। इसके दो गेंद पहले श्रेयस अय्यर ने बाउंड्री पर उनका कैच छोड़ दिया। IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 6 ओवर, स्कोर श्रीलंका 29/2( लक्ष्य 200) 

FEB 24, 2022 21:13 IST

5 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 2 विकेट पर 26 रन

200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं। लियांगे 7 (12) और चरिथ असलंका 6(5) रन बनाकर खेल रहे हैं।  

IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 5 ओवर, स्कोर श्रीलंका 26/2( लक्ष्य 200) 

FEB 24, 2022 21:07 IST

4 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 2 विकेट पर 22 रन

200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। लियांगे 4(8) और चरिथ असलंका 5(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।  

IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 4 ओवर, स्कोर श्रीलंका 22/2( लक्ष्य 200) 

FEB 24, 2022 21:05 IST

भुवी ने दिया श्रीलंका को दूसरा झटका, मिसरा को भेजा पवेलियन

भुवनेश्वर कुमार ने कहर बरपाते हुए अपने स्पेल के दूसरे ओवर में दूसरी सफलता भारत को दिलाई। ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों उन्हें लपकावकर पवेलियन वापस भेज दिया। मिसरा ने 12 गेंद में 13 रन बनाए। श्रीलंका ने 3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 15 रन बना लिए हैं। लियांगे 2(5) और चरिथ असलंका 0(0) रन बनाकर खेल रहे हैं।  

IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 3 ओवर, स्कोर श्रीलंका 15/2( लक्ष्य 200) 

FEB 24, 2022 21:00 IST

2 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 1 विकेट पर 12 रन

जीत के लिए 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने 2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 12 रन बना लिए हैं। कामिल मिसरा 11(8) और जनिथ लियांगे 1(3)रन बनाकर खेल रहे हैं। बुमराह ने अपने पहले ओवर में 6 रन दिए। 
IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 2 ओवर, स्कोर श्रीलंका 12/1( लक्ष्य 200) 

FEB 24, 2022 20:56 IST

1 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 1 विकेट पर रन

जीत के लिए 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने 1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 6 रन बना लिए हैं। कामिल मिसरा 5(2) और जनिथ लियांगे 1(3)रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 1 ओवर, स्कोर श्रीलंका 6/1( लक्ष्य 200) 

FEB 24, 2022 20:55 IST

गेंदबाजी करने आए बुमराह

ब्रेक के बाद टीम में वापसी करने वाले बुमराह के हाथ में दूसरे ओवर में रोहित शर्मा ने गेंद थमाई है। 

FEB 24, 2022 20:51 IST

पहली गेंद पर श्रीलंका को लगा पहला झटका

जीत के लिए 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को पहला झटका पारी की पहली ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने दिया। पथुम निशंका पहली गेंद पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बोल्ड हो गए। गेंद उनके बल्ले से लगने के बाद स्टंप्स पर जा लगी। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 

FEB 24, 2022 20:50 IST

भारत ने श्रीलंका को दिया 200 रन का लक्ष्य

FEB 24, 2022 20:44 IST

श्रेयस अय्यर का धमाकेदार अर्धशतक

FEB 24, 2022 20:40 IST

श्रेयस अय्यर ने जड़ा धमाकेदार अर्धशतक

श्रेयस अय्यर ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी पर 2 रन लेकर 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े। 

FEB 24, 2022 20:40 IST

भारत ने 20 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 199 रन

श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने 20वें ओवर में कुल 16 रन बटोरकर भारत को 20 ओवर में 2 विकेट पर 199 रन तक पहुंचा दिया। इस तरह जीत के लिए भारत ने श्रीलंका के सामने 200 रन का लक्ष्य रखा है। श्रेयस अय्यर 28 गेंद में 57 और जडेजा 4 गेंद में 3 रन बनाकर नाबाद रहे। 

FEB 24, 2022 20:35 IST

20 ओवर की अय्यर ने की छक्के के साथ शुरुआत

20वें ओवर की श्रेयस अय्यर ने शानदार छक्के के साथ शुरुआत की। 

FEB 24, 2022 20:35 IST

19 ओवर में भारत ने बनाए 2 विकेट पर 183 रन

19वें ओवर में गेंदबाजी करने आए चमिका करुणारत्ने के ओवर की शुरुआत श्रेयस अय्यर ने छक्के और चौके के साथ की। पांचवीं गेंद पर भी अय्यर ने चौका जड़ा। इस ओवर में जडेजा और अय्यर ने 18 रन जोड़े और भारत को 19 ओवर में 2 विकेट पर 183 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। अय्यर 23 गेंद में 42 और जडेजा 2(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

FEB 24, 2022 20:30 IST

18 ओवर में भारत ने बनाए 2 विकेट पर 165 रन

रवींद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर की जोड़ी ने ईशान किशन के आउट होने के बाद 18वें ओवर में 10 रन जोड़े। भारत ने 18 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए हैं। अय्यर 18 गेंद में 26 और जडेजा 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 18 ओवर, स्कोर भारत 165/1

FEB 24, 2022 20:27 IST

शतक से चूके ईशान किशन, शनाका ने किया शिकार

ईशान किशन 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान दसुन शनाका की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में लपके गए। उन्होंने 89 (56) रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के जड़े। भारत ने 17 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा 0 और श्रेयस अय्यर 17(14) रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 17 ओवर, स्कोर भारत 155/1

FEB 24, 2022 20:23 IST

150 रन के पार पहुंचा भारत

भारतीय टीम ने 17वें ओवर में ईशान किशन के 1 रन साथ 150 रन पूरे कर लिए। 

FEB 24, 2022 20:21 IST

ईशान ने की लहिरू की धुनाई, 16वें ओवर में जड़े 17 रन

ईशान किशन ने 16वें ओवर में शानदार वापसी करते हुए लहिरू कुमारा की पांच गेंद पर (1,6,4,4, 1) 16 रन जड़े। इस ओवर में कुल 17 रन भारत ने बनाए। 16 ओवर में भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 54 गेंद पर 88 और श्रेयस अय्यर 11(10) रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 16 ओवर, स्कोर भारत 147/1

FEB 24, 2022 20:16 IST

श्रीलंका की शानदार वापसी, 15वें ओवर में वांडरसे ने दिए केवल 5 रन

जेफ्री वांडरसे ने चमिरा करुणारत्ने द्वार बनाए दबाव को बरकरार रखते हुए 15वें ओवर में केवल 5 रन दिए। भारत ने 15 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं। ईशान 73 (50) और श्रेयस अय्यर 9(8) रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत 10 से 15 ओवर के बीच में 30 गेंद में 33 रन बना सका है। 

FEB 24, 2022 20:10 IST

करुणारत्ने की कसी हुई गेंदबाजी, 14वें ओवर में दिए 4 रन

चमिका करुणारत्न ने रोहित के आउट होने के बाद 14वें ओवर में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए केवल 4 रन दिए। यह श्रीलंका की पारी का अबतक का सर्वश्रेष्ठ ओवर था। भारत ने 14 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 46 गेंद में 72 और श्रेयस अय्यर 7(6) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

FEB 24, 2022 20:07 IST

भारत ने 13 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 121 रन

भारत ने 13 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 71 (42) और श्रेयस अय्यर 4(4) रन बनाकर खेल रहे हैं। 13वें ओवर में भारत ने जैफ्री वांडरसे की गेंद पर 9 रन बनाए। 

FEB 24, 2022 20:05 IST

12 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 112 रन, बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर

भारतीय टीम ने 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। रोहित के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने उतरे हैं। ईशान किशन 65 (39) और श्रेयस अय्यर 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 12 ओवर, स्कोर भारत 112/1

FEB 24, 2022 20:03 IST

रोहित शर्मा बने लहिरू का शिकार, भारत को लगा पहला झटका

भारतीय टीम को पहली झटका पारी के 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। लहिरू कुमारा की गेंद पर रोहित शर्मा बोल्ड हो गए। पेस में बदलाव से रोहित गच्चा खाकर बोल्ड हो गए। उन्होंने 44 (32) रन की पारी खेली और इस पारी के दौरान 2 चौके और एक छक्का जड़ा। 11.5 ओवर में भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं। 

FEB 24, 2022 19:59 IST

11 ओवर में भारत ने बनाए बगैर नुकसान के 107 रन

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 107 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 43 (30) और ईशान किशन 61 (36) रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 11 ओवर, स्कोर भारत 107/0 

FEB 24, 2022 19:56 IST

चोटिल हुए ईशान किशन

ईशान किशन 11वें ओवर में चोटिल हो गए। उनकी मदद के लिए सपोर्ट स्टाफ मैदान पर है। ईशान किशन 60(35) रन बनाकर खेल रहे हैं। हालांकि उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखने का फैसला किया है। 

FEB 24, 2022 19:52 IST

10.1 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा भारत

पारी के 11वें ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन ने 2 रन लेकर भारत को 100 रन के पार पहुंचा दिया। 

IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 10.1 ओवर, स्कोर भारत 100/0 

FEB 24, 2022 19:50 IST

भारत की धमाकेदार शुरुआत, 10 ओवर में बनाए बगैर नुकसान के 98 रन

भारतीय टीम ने पहले टी20 में श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत करते हुए 10 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 98 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 32 गेंद में 55 और रोहित शर्मा 28 गेंद में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

FEB 24, 2022 19:48 IST

ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक

ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाकामी से उबरते हुए 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।  ईशान ने इस दौरान 6 चौके और 2 छक्के जड़े।

FEB 24, 2022 19:46 IST

रोहित बने टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रोहित शर्मा मार्टिन गप्टिल को पछाड़कर अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मुकाबले से पहले रोहित गप्टिल और विराट के बाद तीसरे पायदान पर थे। उनके खाते में खबर लिखे जाने तक 3301 रन हो गए हैं। 

FEB 24, 2022 19:44 IST

रोहित ने भी बदला गियर, भारत ने 9 ओवर में बनाए बगैर नुकसान के 87 रन

ईशान किशन के बाद रोहित शर्मा ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 87 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा ने जैफ्री वानडरसे के इस ओवर में एक छक्का जड़ा। रोहित 37(25) और ईशान 48(29) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

FEB 24, 2022 19:40 IST

8 ओवर में भारत ने बनाए बगैर नुकसान के 76 रन

कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए भारत के लिए 8 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 76 रन जोड़ लिए हैं। रोहित 27(21) और ईशान किशन 47(27) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 8 ओवर, स्कोर भारत 76/0 

FEB 24, 2022 19:37 IST

7 ओवर में भारत ने बनाए 67 रन

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए  भारत ने 7 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 67 रन बना लिए हैं। ईशान 46 (25) और रोहित 19 (17) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

FEB 24, 2022 19:35 IST

ईशान को लियनागे ने दिया जीवनदान

ईशान किशन को सातवें ओवर की चौथी गेंद पर जैफ्री लियानागे ने डीप मिडविकेट बाउंड्री पर जीवनदान दिया। इस वक्त ईशान 43 रन बनाकर खेल रहे थे। 

FEB 24, 2022 19:32 IST

ईशान रोहित ने किया धमाकेदार आगाज, भारत ने बनाए 6 ओवर में 56 रन

ईशान किशन और रोहित शर्मा की जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए पॉवरप्ले के 6 ओवर में भारत को बगैर किसी नुकसान के 58 रन तक पहुंचा दिया। दुष्मंथा चमीरा ने इस ओवर में 11 रन दिए। ईशान ने एक छक्का भी इस ओवर में जड़ा। रोहित 17(14) और ईशान 39(22) रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 6 ओवर, स्कोर भारत 58/0  

FEB 24, 2022 19:29 IST

पचास रन के पार पहुंचा भारत

भारत ने रोहित शर्मा और ईशान किशन की धमाकेदार बल्लेबाजी के बल पर 5.2 ओवर में पचास रन के आंकड़े को पार कर लिया। 

FEB 24, 2022 19:28 IST

पचास रन के करीब पहुंचा भारत

भारत ने 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 47 रन बना लिए हैं। स्पिनर प्रवीण जयाविक्रमा ने अपने पहले ओवर में 7 रन दिए। रोहित शर्मा14 (12) और ईशान किशन 31 (18) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

FEB 24, 2022 19:26 IST

ईशान की धमाकेदार बल्लेबाजी जारी, 4 ओवर में बनाए बगैर किसी नुकसान के 40 रन

ईशान किशन की धमाकेदार बल्लेबाजी लगातार दूसरे ओवर में जारी रही। ईशान ने लहिरू कुमारा के इस ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर छक्का और चौका जड़कर पारी का अंत किया। इस ओवर में कुमारा ने 14 रन दिए। ईशान 26 (14) और रोहित शर्मा 12 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 4 ओवर, स्कोर भारत 40/0  

FEB 24, 2022 19:22 IST

ईशान ने जड़ा पारी का पहला छक्का

पारी के चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर ईशान किशन ने भारतीय पारी का पहला छक्का स्कवैर लेग की दिशा में जड़ा। 

FEB 24, 2022 19:20 IST

ईशान किशन ने की करुणारत्ने की धुनाई, भारत ने 3 ओवर में बनाए 26 रन

ईशान किशन ने पारी के तीसरे ओवर में हाथ खोलते हुए करुणारत्ने के ओवर में लगातार तीन चौके जड़े। 3 ओवर में भारत ने बगैर किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 15 (10) और रोहित शर्मा 10(8) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

FEB 24, 2022 19:15 IST

भारत ने 2 ओवर में बनाए बगैर नुकसान के 11 रन

भारत ने 2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 2 ओवर में 11 रन बना लिए हैं। लहिरु कुमारा के इस ओवर की शुरुआत रोहित ने चौका जड़कर की। इस ओवर में लहिरू कुमार ने 6 रन खर्च किए। रोहित 9(7) और ईशान 2 (5) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

FEB 24, 2022 19:11 IST

पहले ओवर में भारत ने बनाए बगैर नुकसान के 5 रन

भारत ने सधी हुई शुरुआत करते हुए पारी के पहले ओवर में बगैर किसी नुकसान के 5 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 4 (4) और ईशान किशन 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

FEB 24, 2022 19:02 IST

पहले बल्लेबाजी करने उतरा भारत, रोहित-किशन की जोड़ी मैदान पर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करने रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी उतरी है। श्रीलंका के लिए गेंदबाजी का आगाज दिष्मंथा चमीरा ने की है। 

FEB 24, 2022 19:00 IST

रुतुराज गायकवाड़ की कलाई में है परेशानी

लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 से रुतुराज गायकवाड़ बाहर होने की वजह कलाई की चोट है।  

FEB 24, 2022 18:43 IST

श्रीलंका की प्लेइंग-11

प्रथुम निशंका,कामिल मिसरा, चरिथ असलंका,दिनेश चांदीमल(विकेटकीपर),जनिथ लियांगे, दसुन शनाका(कप्तान),  चमिका करुणारत्ने,दुष्मंथा चमीरा, लहिरू कुमारा, जैफरी वांडरसे, प्रवीण जयाविक्रमा।

FEB 24, 2022 18:39 IST

ऐसी है भारत की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा(कप्तान), ईशान किशन(विकेटकीपर), संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा(डेब्यू), हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल। 

FEB 24, 2022 18:37 IST

इन खिलाड़ियों के साथ उतरी है टीम इंडिया

FEB 24, 2022 18:35 IST

भारत ने किए अपनी टीम में 6 बदलाव, दीपक हुड्डा करेंगे डेब्यू

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में खेलने वाली टीम में 6 बदलाव किए हैं। रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। रुतुराज गायकवाड़ चोट के कारण मैच नहीं खेल रहे हैं। दीपक हुड्डा अपना टी20 डेब्यू कर रहे हैं। 

FEB 24, 2022 18:31 IST

श्रीलंका ने जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला

श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

FEB 24, 2022 18:10 IST

मुकाबले के लिए स्टेडियम में पहुंच चुकी है टीम इंडिया

FEB 24, 2022 18:09 IST

पहले टी20 के लिए 6.30 बजे होगा टॉस

भारत और श्रीलंका के बीच लखनऊ में पहला टी20 मैच शाम 7 बजे शुरु होगा। दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे। 

FEB 24, 2022 17:49 IST

भारत के युवा खिलाड़ियों को रोहित ने दिया ये संदेश

FEB 24, 2022 17:42 IST

भारत श्रीलंका मुकाबले के लिए तैयार है इरकाना स्टेडियम

FEB 24, 2022 17:31 IST

हसरंगा की खलेगी श्रीलंका को कमी

श्रीलंका की टीम को ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा की कमी इस मुकाबले में खलेगी। वनिंदु को कोरोना संक्रमण की वजह से ऑस्ट्रेलिया में ही रुकना पड़ा है। वो भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस बात का ऐलान बुधवार को श्रीलंका क्रिकेट ने किया था।

FEB 24, 2022 17:30 IST

रिकॉर्ड बुक्स में नाम दर्ज करा सकते हैं रोहित

रोहित शर्मा अगर गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ 63 रन बना लेते हैं तो वो टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 1 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बन जाएंगे। उनसे पहले एमएस धोनी और विराट कोहली ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 
 

FEB 24, 2022 17:05 IST

लखनऊ में धमाल मचाने के लिए तैयार है टीम इंडिया

FEB 24, 2022 16:42 IST

घर पर रहा है पलड़ा भारी

भारतीय सरजमीं पर दोनों के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों पर नजर डालें तो यहां भी टीम इंडिया का दबदबा नजर आता है। भारत में दोनों के हुई 11 भिड़ंत में से 8 भारत के और 2 श्रीलंका के नाम रही है। 

FEB 24, 2022 16:37 IST

ऐसा रहा है दोनों के बीच टी20 में मुकाबला

भारत और श्रीलंका के बीच अबतक कुल 22 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें टीम इंडिया ने 14 में जीत हासिल की जबकि श्रीलंका के खाते में 7 मुकाबले गए हैं। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला।

FEB 24, 2022 16:36 IST

लखनऊ में हो रहा है सीरीज का आगाज

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में हो रहा है। सीरीज के बाकी के दो मुकाबले हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को खेले जाएंगे।