गोरखपुर में संपत्ति विवाद के चलते हाई वोल्टेज ड्रामा; पोल पर चढ़ा युवक, लगाई अपनी जैकेट में आग

गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब घासी कटरा पुलिस चौकी के सामने एक युवक सोलर लाइट के पोल पर चढ़कर हंगामा करने लगा। युवक अपने दस्तावेज और पारिवारिक संपत्ति को लेकर मांग कर रहा था। काफी देर चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने स्थिति को संभाला।

Gorakhpur News: गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में स्थित घासी कटरा पुलिस चौकी के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक सोलर लाइट के स्ट्रीट पोल पर चढ़कर लंबे समय तक हंगामा करता रहा। युवक का कहना था कि उसके जरूरी दस्तावेज और पारिवारिक संपत्ति उसके नाम की जाए। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, युवक काफी देर तक पोल पर बैठकर रोता और चिल्लाता रहा। बाद में किसी स्थानीय व्यक्ति ने इस घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की रेस्क्यू टीम और तिवारीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम को देखकर युवक और ज्यादा आक्रोशित हो गया और उसने अपनी ही जैकेट में आग लगा ली, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

Youth Climbs Street Pole Over Property Dispute in Gorakhpur

गोरखपुर में संपत्ति विवाद के चलते पोल पर चढ़ा युवक

बहुत समझाने का बाद माना युवक

स्थिति गंभीर होती देख रेस्क्यू टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और युवक तक पहुंचकर उससे जल रही जैकेट अलग की, जिससे आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद काफी देर तक समझाने और कड़ी मेहनत के बाद युवक को सुरक्षित तरीके से नीचे उतार लिया गया। रेस्क्यू के दौरान युवक लगातार रोता रहा और खुद को छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन टीम ने धैर्य और समझदारी दिखाते हुए उसकी जान बचा ली।

End of Feed