UP News: यूपी में अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर्स को गति देगी योगी सरकार, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट बनेगा जरिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 6, 2023, 05:36 PM IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के स्टेट और नेशनल हाइवे पर मरम्मत व दुरुस्तीकरण के कार्यों के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट का प्रयोग करेगी। प्रदेश के शहरी सड़कों के रखरखाव के लिए गठित अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर्स डेवलपमेंट एजेंसी ने पीएसयू के तौर पर एजेंसी को कार्य आवंटित करने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल माध्यम से आवेदन मांगे हैं।

UP News: उत्तर प्रदेश के स्टेट और नेशनल हाइवे पर मरम्मत व दुरुस्तीकरण के कार्यों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न शहरों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर भी मरम्मत जारी है। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई थी, जिसमें विभिन्न जिलों में गांवों व ब्लॉकों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़कों को प्रमुखता दी गई थी। ऐसे में, ग्रामीण सड़कों के साथ ही शहरी सड़कों के मरम्मत, रखरखाव व प्रस्तावित निर्माण प्रक्रिया का निरीक्षण करने और उसे सुचारू रूप से क्रियान्वित करने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (PMU) के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

CM Yogi

प्रदेश में अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर्स को गति देगी योगी सरकार

सीएम योगी के विजन पर होगा कांम

सीएम योगी के विजन अनुसार, प्रदेश के शहरी सड़कों के रखरखाव के लिए गठित अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर्स डेवलपमेंट एजेंसी (यूरीडा) ने पीएसयू के तौर पर एजेंसी को कार्य आवंटित करने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) माध्यम से आवेदन मांगे हैं। यूरीडा द्वारा पीएसयू के निर्धारण के लिए मांगे गए आवेदन के अनुसार, कार्यावंटन के बाद चयनित एजेंसी को पीएसयू के तौर पर कार्य करते हुए नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभानी होगी।

End of Feed