
शहरों के समाचार, 07 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: CM योगी ने PM मोदी और JP नड्डा से की मुलाकात, वाराणसी आए चार पर्यटकों ने की आत्महत्या
शहर के समाचार (Hindi Samachar) 07 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: फर्रुखाबाद के बाहुबली अनुपम मिश्रा को उम्रकैद की सजा। आजमगढ़ में ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पलवल में नाबालिग बहन से चचेरे भाइयों ने गैंगरेप किया। अयोध्या का राम मंदिर 22 जनवरी, 2024 को एक भव्य अभिषेक समारोह का गवाह बनने के लिए तैयार है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इसमें 7,000 लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। राम मंदिर के भव्य अभिषेक समारोह में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आमंत्रित लोगों में अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी भी शामिल हैं। यमुनानगर में सेना के चीता हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। तकनीकी खराबी के चलते आनन फानन में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई।जानकारी के अनुसार चीता हेलीकॉप्टर में थे सेना के तीन जवान थे। सेना का दूसरा हेलीकॉप्टर आने के बाद चीता हेलीकॉप्टर ने दोबारा भरी उड़ान। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :