UP News: यूपी में नशा तस्करों की खैर नहीं, भूमाफियाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई; लिफ्ट एक्ट लाने की तैयारी में योगी सरकार

  • Agency by: IANS
  • Updated Dec 8, 2023, 07:39 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में नशा तस्करों की खैर नहीं हैं। नशा तस्कर आने वाली पीढ़ी बर्बाद कर रहे हैं। नशे का अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शाना नहीं है।

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। वह पहले शहर के एक निजी विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में शामिल हुए। इसके बाद राज्य सरकार की गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी (जीबीयू) पहुंचे। उन्होंने पूरे मेरठ मंडल में विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही कानून- व्यवस्था पर विस्तार से जानकारी हासिल की।

Cm  Yogi

लिफ्ट एक्ट लाने की तैयारी में योगी सरकार

फाइलों में उलझने की जरूरत नहीं- सीएम योगी

मुख्यमंत्री के सामने मेरठ की मंडलायुक्त सेलवा कुमारी जे, गौतमबुद्धनगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और विकास प्राधिकरणों ने प्रजेंटेशन दिए। इस दौरान सीएम योगी ने कहा, "नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करें। नशा तस्कर आने वाली पीढ़ी बर्बाद कर रहे हैं। नशे का अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शाना नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "अवैध अतिक्रमण नासूर बनता जा रहा है। भूमाफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।" विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, "फाइलों में उलझने की जरूरत नहीं है।

End of Feed