घुसपैठियों के मुद्दे पर अखिलेश पर बरसे योगी, बोले- बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों से इतनी हमदर्दी क्यों?

सीएम योगी ने अखिलेश यादव की हालिया टिप्पणी का जिक्र करते हुए सवाल किया कि उन्हें बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों से इतनी हमदर्दी क्यों है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान भी घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की कोशिश की गई, जिससे गरीबों के अधिकार प्रभावित होते हैं।

कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को घुसपैठ के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को घेरा। कानपुर के बिठूर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दल पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर आए अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का विरोध करते हैं, जबकि अवैध रूप से भारत में रह रहे लोगों के पक्ष में खड़े होते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने बोला सपा पर हमला।

योगी आदित्यनाथ ने बोला सपा पर हमला। (फोटो- pti)

End of Feed