यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर हो सकता है महंगा, बढ़ने वाला है टोल टैक्स!

यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स बढ़ सकता है। एक्सप्रेसवे का संचालन कर रही कंपनी ने WPI के आधार पर टोल बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है। वहीं यमुना प्राधिकरण टोल बढ़ोतरी के खिलाफ है और आम लोगों को राहत देने की बात कह रहा है।

Yamuna Expressway Toll Hike: यमुना एक्सप्रेसवे पर जल्द ही सफर महंगा हो सकता है। एक्सप्रेसवे का संचालन और रखरखाव करने वाली कंपनी सुरक्षा समूह ने टोल दरों में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव शासन को भेजा है। कंपनी का कहना है कि जेपी इंफ्राटेक के साथ हुए समझौते के अनुसार टोल दरों में हर साल संशोधन होना चाहिए, लेकिन पिछले दो सालों से टोल टैक्स नहीं बढ़ाया गया है।

Yamuna Expressway Toll Hike

कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे के रखरखाव और संचालन पर लगातार खर्च बढ़ रहा है। कंपनी का दावा है कि जेपी इंफ्राटेक के साथ हुए अनुबंध के मुताबिक होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के आधार पर हर साल टोल दरें बढ़ाई जानी चाहिए। ऐसा न होने से कंपनी को आर्थिक नुकसान हो रहा है, जिसका प्रभाव एक्सप्रेसवे के रखरखाव पर भी पड़ रहा है। इस कारण कंपनी ने शासन से टोल दर बढ़ाने की अनुमति मांगी है। सूत्रों के मुताबिक, शासन ने इस मामले में यमुना प्राधिकरण से भी रिपोर्ट मांगी है।

End of Feed