यमुना एक्सप्रेसवे पर जिस बस में लगी थी आग, उसमें BJP के लोगों का हाथ- लड़की ने किया था झूठा दावा, अब हो गई FIR

Noida Cyber Crime FIR Ruma Khatun: यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक व भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में रूमा खातून नाम की युवती पर नोएडा साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Yamuna Expressway Bus Fire Fake Post Case: उत्तर प्रदेश के नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर एसी बस में आग लगने की घटना को लेकर सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर कथित रूप से भ्रामक और बढ़ा-चढ़ाकर पोस्ट करने तथा घटना के पीछे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का हाथ होने का दावा करने के आरोप में एक युवती के खिलाफ थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अभी जो यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगी, वो BJP व संघ के लोगों ने लगाई थी? क्या है सच्चाई, जानें

अभी जो यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगी, वो BJP व संघ के लोगों ने लगाई थी? क्या है सच्चाई, जानें

पुलिस उपायुक्त (साइबर क्राइम) शैव्या गोयल ने बताया कि साइबर क्राइम थाने में उपनिरीक्षक सुमित कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को एक डबल डेकर बस में आग लग गई थी, जिसमें नौ लोगों की जलने या दम घुटने से मौत हो गई थी।

End of Feed