शहर

भीषण गर्मी से तंदूर बना देश, इस समय दुनिया के 88 सबसे गर्म शहर भारत में; जानें अपने शहर का हाल

सोमवार से शुरू हुए नौतपा में प्रचंड रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है। दोपहर 2 बजे दुनिया के 88 सबसे गर्म शहरों में सबसे के सब भारत में हैं। टॉप 100 हॉटेस्ट सिटीज में से 98 भारतीय शहर हैं।

Image

दुनिया के 88 सबसे गर्म शहर भारत के

इन दिनों देश में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। नौतपा में पूरा देश तप रहा है। देश में इस समय कितनी भयंकर गर्मी है, इस बात का अंदाजा लगाना वैसे तो मुश्किल नहीं है। फिर भी बता दें कि आज यानी बुधवार दोपहर 2 बजे दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट देखकर इसका अंदाजा और आसानी से लगाया जा सकता है। बता दें कि AQI.in के मुताबिक बुधवार दोपहर 2 बजे दुनिया के 50 सबसे ज्यादा गर्म शहरों में सिर्फ और सिर्फ भारत ही छाया हुआ है। यानी अभी दुनिया के 50 सबसे गर्म शहर भारत में ही हैं। दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 89वें नंबर पर एक शहर ईरान का और 100वें नंबर पर नेपाल का शहर है। यानी दुनिया के टॉप 88 हॉटेस्ट शहर भारत के हैं। यानी देश के ज्यादातर शहर Heatwave की चपेट में हैं।

देश में चल रहा नौतपा का दौर अब जानलेवा साबित होने लगा है। उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत में सूरज की तपिश इस कदर बढ़ गई है कि इसने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। जैसा कि हमने ऊपर बताया अंतरराष्ट्रीय एयर-क्वालिटी मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म (AQI) के चौंकाने वाले आंकड़ों के अनुसार, बुधवार दोपहर दो बजे दुनिया के शीर्ष 88 सबसे गर्म शहरों की सूची में सभी शहर सिर्फ और सिर्फ भारत के हैं।

इन 88 में से पहले चार शहरों में पारा 48 डिग्री या उससे ऊपर पहुंच गया। टॉप 50 शहरों की बात करें तो उनमें तापमान 46-48 डिग्री के बीच दर्ज हुआ, जबकि टॉप 100 में आने वाले सभी शहरों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर बना हुआ है। प्रचंड गर्मी की मार से देश इस समय भीषण 'ग्लोबल हीटवेव' का केंद्र बन गया है।

श्रीगंगानगर, प्रयागराज, फतेहगड़ और बलांगीर में 48 डिग्री का टॉर्चर

देश के विभिन्न हिस्सों से आए तापमान के आंकड़े रोंगटे खड़े करने वाले हैं। आज दोपहर 2 बजे राजस्थान का श्रीगंगानगर, ओडिशा का बलांगीर और उत्तर प्रदेश में प्रयागराज व फतेहपुर में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, औरैया, इटावा, आगरा, मथुरा, और बांदा सहित पंजाब के बठिंडा, फरीदकोट और हरियाणा के सिरसा व फतेहाबाद में भी तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। हालत यह है कि दोपहर के समय उत्तर और मध्य भारत के ज्यादातर राज्यों की सड़कें पूरी तरह सुनसान नजर आ रही हैं।

रैंकशहरतापमानस्थिति
1श्री गंगानगर, राजस्थान48 °Cअत्यधिक गर्म
2बलांगीर, ओडिशा48 °Cअत्यधिक गर्म
3प्रयागराज, उत्तर प्रदेश48 °Cअत्यधिक गर्म
4फतेहपुर, उत्तर प्रदेश48 °Cअत्यधिक गर्म
5भरतपुर, राजस्थान47 °Cअत्यधिक गर्म
6मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
7औरैया, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
8इटावा, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
9सिरसा, हरियाणा47 °Cअत्यधिक गर्म
10फतेहाबाद, हरियाणा47 °Cअत्यधिक गर्म
11फरीदकोट, पंजाब47 °Cअत्यधिक गर्म
12बिलासपुर, छत्तीसगढ़47 °Cअत्यधिक गर्म
13बठिंडा, पंजाब47 °Cअत्यधिक गर्म
14आगरा, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
15मथुरा, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
16बांदा, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
17बीकानेर, राजस्थान47 °Cअत्यधिक गर्म
18फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
19जिंद, हरियाणा47 °Cअत्यधिक गर्म
20हाथरस, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
21हिसार, हरियाणा47 °Cअत्यधिक गर्म
22वाराणसी, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
23अलीगढ, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
24मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
25बरनाला, पंजाब47 °Cअत्यधिक गर्म
26भिवानी, हरियाणा47 °Cअत्यधिक गर्म
27सासाराम, बिहार47 °Cअत्यधिक गर्म
28कैथल, हरियाणा47 °Cअत्यधिक गर्म
29मैनपुरी, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
30एटा, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
31संगरूर, पंजाब47 °Cअत्यधिक गर्म
32चरखी दादरी, हरियाणा47 °Cअत्यधिक गर्म
33करनाल, हरियाणा47 °Cअत्यधिक गर्म
34जालंधर, पंजाब47 °Cअत्यधिक गर्म
35पानीपत, हरियाणा47 °Cअत्यधिक गर्म
36शामली, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
37कुरूक्षेत्र, हरियाणा47 °Cअत्यधिक गर्म
38पटियाला, पंजाब47 °Cअत्यधिक गर्म
39काकीनाड़ा, आंध्र प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
40बलरामपुर, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
41अमरोहा, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
42लुधियाना, पंजाब47 °Cअत्यधिक गर्म
43ग्वालियर, मध्य प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
44चंद्रपुर, महाराष्ट्र47 °Cअत्यधिक गर्म
45फतेहगढ़ साहिब, पंजाब47 °Cअत्यधिक गर्म
46दुर्ग, छत्तीसगढ़46 °Cअत्यधिक गर्म
47जौनपुर, उत्तर प्रदेश46 °Cअत्यधिक गर्म
48राउरकेला, ओडिशा46 °Cअत्यधिक गर्म
49संभल, उत्तर प्रदेश46 °Cअत्यधिक गर्म
50भिलाई, छत्तीसगढ़46 °Cअत्यधिक गर्म

पीएम मोदी ने दी 'प्रचंड गर्मी' की चेतावनी

देश में बने इन गंभीर हालात पर स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता व्यक्त की है। बुधवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर उन्होंने देशवासियों को इस भीषण गर्मी (Extreme Heat) के खतरों के प्रति आगाह किया। पीएम मोदी ने कहा, 'देश के विभिन्न हिस्से इस समय अत्यधिक तापमान और उससे उत्पन्न चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। यह मौसम हम सभी के लिए बेहद कठिन है, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि जितना हो सके सुरक्षात्मक उपाय अपनाएं और अत्यधिक सावधानी बरतें।'

'वॉर्म नाइट' और लू का डबल अटैक, मौसम विभाग का अलर्ट

भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सिर्फ दिन ही नहीं, रातें भी झुलसा रही हैं। उत्तर और मध्य भारत में 'वॉर्म नाइट' की स्थिति बनी हुई है, जहां न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2-6 डिग्री ऊपर है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बिना वजह बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी और ओआरएस घोल का इस्तेमाल करने की सलाह दी है, क्योंकि लापरवाही सीधे हीटस्ट्रोक का कारण बन रही है। अब देशवासियों की निगाहें आने वाले दिनों में सक्रिय होने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और प्री-मानसून गतिविधियों पर टिकी हुई हैं, जिससे कुछ राहत की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article