PM Modi के 12 साल : दुनियाभर के नेताओं ने भेजे बधाई संदेश, बताया प्रेरणादायक नेतृत्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस अवसर पर श्रीलंका, पापुआ न्यू गिनी और त्रिनिदाद एवं टोबैगो सहित कई देशों के नेताओं ने उनके लिए बधाई संदेश भेजे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को पीछे छोड़ दिया है। इस अवसर पर देश में तो उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है। दुनियाभर से भी उनके लिए बधाई संदेश आ रहे हैं। दुनियाभर के नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रधानमंत्रियों ने पीएम मोदी के नेतृत्व, भारत के विकास मॉडल और वैश्विक मंच पर उनकी भूमिका की तारीफ करते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

​प्रधानमंत्री मोदी के 12 पूरे होने पर दुनियाभर से बधाई संदेश

प्रधानमंत्री मोदी के 12 पूरे होने पर दुनियाभर से बधाई संदेश

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके (Anura Kumara Dissanayake) ने 8 जून को भेजे अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ उनके लंबे कार्यकाल का प्रतीक नहीं है, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जनता द्वारा उनके नेतृत्व पर बार-बार जताए गए विश्वास का प्रमाण भी है। उन्होंने कहा कि भारत में आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय परिवर्तन तथा पीएम मोदी की दूरदर्शी नीतियों ने श्रीलंका सहित कई देशों को प्रेरित किया है।

End of Feed