Greater Noida: दादरी में दिनदहाड़े दबंगई, कार का AC नहीं बनाया तो बरसाए लाठी-डंडे, चार बुरी तरह घायल

ग्रेटर नोएडा के दादरी में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब कार का एसी ठीक न करने पर दबंगों ने वर्कशॉप पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए, जबकि पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Greater Noida Workshop Attack: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में एक बार फिर दबंगई की घटना सामने आई है, जहां मामूली बात पर कुछ लोगों ने एक कार वर्कशॉप में जमकर उत्पात मचाया। जानकारी के मुताबिक, एक कार का एसी ठीक करने से मना करने पर आरोपियों ने वर्कशॉप संचालक और वहां मौजूद अन्य लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस हिंसक झड़प में चार लोग घायल हो गए। पूरी वारदात का वीडियो किसी प्रत्यक्षदर्शी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

Workshop Attacked After Refusing Car AC Repair

AC ठीक करने से मना किया तो वर्कशॉप पर हमला

कहां से शुरू हुआ पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युसुब खान ने बताया कि वह रोज की तरह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे, तभी एक कार में सवार दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने अपनी गाड़ी के एसी में खराबी की शिकायत की। ऐसे में, जांच के बाद युसुब ने स्पष्ट किया कि वह इस समस्या को ठीक नहीं कर पाएंगे और उन्हें किसी अन्य मैकेनिक के पास जाने की सलाह दी। इसी बात से नाराज होकर दोनों युवक बहस करने लगे और गाली-गलौज पर उतर आए।

End of Feed