महिला दिवस पर रेल की कमान महिलाओं के हाथ, रांची और धनबाद में दिखा नारी शक्ति का कमाल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड के रांची और धनबाद रेल मंडलों में महिला सशक्तिकरण की अनोखी मिसाल देखने को मिली। रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन से लेकर सुरक्षा और टिकट जांच तक की जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों को सौंप दी। इस पहल के जरिए महिलाओं की क्षमता और नेतृत्व कौशल को उजागर करने का संदेश दिया गया।

Jharkhand News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को रांची-इरगांव रूट पर चलने वाली एक यात्री ट्रेन का संचालन पूरी तरह महिला कर्मचारियों की टीम ने संभाला। इस बारे में रेलवे की एक महिला अधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस विशेष दल में ट्रेन चालक, सहायक चालक, ट्रेन मैनेजर, टिकट परीक्षक और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महिला कर्मी शामिल थीं। दक्षिण पूर्व रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सूची सिंह ने कहा कि यह दिन महिलाओं और रांची रेल मंडल दोनों के लिए बेहद खास है। उन्होंने बताया कि महिला दिवस के अवसर को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह विशेष पहल की, जिसके तहत पूरी ट्रेन का संचालन केवल महिला कर्मचारियों द्वारा किया गया।

Women Take Charge of Train Operations in Ranchi and Dhanbad (Symbolic Photo)

रांची और धनबाद में महिलाओं ने ट्रेन संचालन की कमान संभाली (प्रतीकात्मक फोटो)

महिलाओं ने संभाली कमान

इस विशेष ट्रेन में ट्रेन चालक, टिकट परीक्षक और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की जिम्मेदारी निभाने वाली सभी कर्मचारी महिलाएं ही थीं। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन रांची से चलकर इरगांव स्टेशन तक गई। अधिकारी के अनुसार समाज में बढ़ती जागरूकता और बदलते समय के साथ अब महिलाएं रेलवे जैसे उन क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बना रही हैं, जहां पहले पुरुषों का दबदबा माना जाता था, और वे इन जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभा भी रही हैं। यह ट्रेन सुबह 9 बजकर 13 मिनट पर रांची स्टेशन से रवाना हुई और लगभग डेढ़ घंटे की यात्रा के बाद सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर इरगांव पहुंची। रास्ते में कुल नौ स्टेशनों पर रुकते हुए इसने करीब 58 किलोमीटर की दूरी तय की। इस यात्रा में ट्रेन में सैकड़ों यात्री भी सवार थे।

End of Feed