bhagalpur university news: लॉ की छात्रा ने टीचर के फाड़े कपड़े, गार्ड को जड़े धड़ाधड़ थप्पड़

भागलपुर स्थित तिलका मांझी यूनिवर्सिटी में लॉ की छात्रा ने परीक्षा हॉल में हंगामा करते हुए टीचर के कपड़े फाड़ दिए। महिला को टीचर ने गेस पेपर से नकल करने पर आपत्ति जताई थी, इससे तैस में आई परीक्षार्थी ने अभद्रता करते हुए टीचर के कपड़े फाड़कर गार्ड को थप्पड़ जड़ दिए। विवि प्रशासन ने महिला परीक्षार्थी को परीक्षा देने से वंचित कर दिया।

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में लॉ की परीक्षा के दौरान नकल करने को लेकर एक महिला ने हंगामा कर दिया। नकल रोकने पर एक महिला ने टीचर से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि महिला ने टीचर के कपड़े तक फाड़ डाले और गार्ड को थप्पड़ जड़ दिए।

Law woman student ruks

लॉ की छात्रा ने टीचर के फाड़े कपड़े

आपको बता दें कि भागलपुर तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी में लॉ की डिग्री के लिए छठे सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित है। इसी बीच पहली पाली में परीक्षा दे रही महिला प्रीति कुमारी ने नकल करने की कोशिश की। जब टीचर ने पास में गेस पेपर रखने से रोका तो महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। उसने टीचर का कॉलर पकड़ कर उनकी शर्ट फाड़ दी। वहीं, बीच-बचाव करने आए गार्ड को भी महिला परीक्षार्थी ने थप्पड़ जड़ दिए।

End of Feed