सावधान! जंगल में महिला को खींच ले गया तेंदुआ, भालू ने महिला पर किए ताबड़तोड़ अटैक

उत्तराखंड के नैनीताल में तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि रुद्रप्रयाग जिले में एक अन्य घटना में भालू ने एक महिला को बुरी तरह घायल कर दिया।

नैनीताल/रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड में नैनीताल जिले में शुक्रवार को एक तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत हो गयी जबकि रुद्रप्रयाग जिले में एक अन्य घटना में भालू ने एक महिला को बुरी तरह घायल कर दिया। अधिकारियों ने यहां बताया कि नैनीताल जिले में धारी ब्लॉक के दीनी तल्ली ग्राम पंचायत के तोक धूरा क्षेत्र में यह घटना सुबह के समय हुई जब एक तेंदुआ हेमा देवी (35) को पकड़कर जंगल में ले गया जहां से बाद में उसका शव बरामद हुआ।उन्होंने बताया कि देवी जंगल से अपने मवेशियों के लिए चारा लाने घर से निकली थी, तभी पास ही घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

Nainital leopard attack

नैनीताल में तेंदुए के हमले में महिला की मौत (फोटो-Istock)

तेंदुए को देखते ही महिला ने मचाया शोर

ग्रामीणों ने बताया कि देवी ने तेंदुए को पहले ही देख लिया था जिसके बाद उसने शोर मचाते हुए उस पर पत्थर मारने शुरू कर दिए लेकिन इसके बावजूद तेंदुए ने महिला को पकड़ लिया और खींचकर जंगल में ले गया। महिला के देवर ने भी उसे बचाने के लिए शोर मचाया और तेंदुए पर पत्थरों से हमला किया लेकिन वह उसे लेकर तेजी से जंगल की ओर भाग गया।घटना की जानकारी मिलने पर महिला के परिवार के अन्य सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगल में तलाश की जिसके बाद उसका शव बरामद हुआ। तेंदुए के हमले की सूचना वन विभाग को भी दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई जबकि ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ आक्रोश भी जताया।

End of Feed