Jamui News: जमुई स्टेशन पर शनिवार को पूर्वा एक्सप्रेस में चढ़ने के बाद एक महिला अपने परिवार वालों को ट्रेन में चढ़ते न देख अपने गोद में लिए बच्चे संग प्लेटफार्म पर कूद गई। कूदने के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के नीचे जाने लगी। तभी प्लेटफार्म पर खड़े यात्री व उसके परिवार वालों की सूझबूझ से महिला व बच्चों को ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया गया।
बच्चे के साथ ट्रेन से कूदी महिला
पूर्वा एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा
घटना के बाद प्लेटफार्म पर अफरा- तफरी मच गई। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के अनुसार महिला रानी देवी प्रखंड के पाडों गांव से दिल्ली जाने के लिए अपने पति और बच्चों के साथ जमुई स्टेशन आई थी। स्टेशन पर पूर्वा एक्सप्रेस आते ही यात्रियों के बीच ट्रेन में चढ़ने की होड़ मच गई जिसके कारण ये हादसा हुआ।
