झाड़-फूंक पर भरोसा पड़ा भारी और अचानक बदला महिला का स्वभाव; लोगों को काटने दौड़ी, पानी से भी लगने लगा डर

छिंदवाड़ा जिले के तामिया क्षेत्र के अतरिया गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कुत्ते के काटने के कुछ महीनों बाद एक महिला के व्यवहार में असामान्य बदलाव देखने को मिला। महिला पानी से डरने लगी और कुत्तों जैसी हरकतें करने के साथ-साथ लोगों पर हमला करने की कोशिश करने लगी।

Chhindwara Woman Dog Bite Case: छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत अतरिया ग्राम (टीपाखेड़ा) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। करीब तीन महीने पहले एक कुत्ते ने गांव की 50 वर्षीय महिला जगवती (पति सकरसा) को काट लिया था। उस समय परिजनों ने महिला का उचित इलाज कराने के बजाय गांव में ही झाड़-फूंक करवा लिया था। शुरुआत में महिला ठीक रहीं, लेकिन कुछ समय बाद उनकी तबीयत और व्यवहार में बदलाव आने लगा।

Chhindwara Woman Dog Bite Case (AI Photo)

छिंदवाड़ा का मामला बना चर्चा का विषय (AI फोटो)

पानी देखकर घबराने लगी महिला

परिजनों के अनुसार, हाल ही में महिला पानी देखकर घबराने लगी और कुत्तों जैसी हरकतें करने लगीं। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वह लोगों पर हमला करने के लिए भी दौड़ने लगीं। ऐसे में जब हालत गंभीर हुई तो परिवार वाले उन्हें तामिया के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन अब इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि कुत्ते के काटने को शुरू में गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसके चलते स्थिति बिगड़ती चली गई।

End of Feed