प्रयागराज : पति से खटपट और पानी की टंकी पर चढ़ी बीवी, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा; फिर जो हुआ...

यूपी के प्रयागराज में पति से विवाद के बाद पत्नी पानी की टंकी पर चढ़ गई। आनन-फानन में फाफामऊ पुलिस को बुलाया कर उसे नीचे सुरक्षित नीचे उतारा गया।

प्रयागराज : फाफामऊ थाना क्षेत्र में उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक महिला अपनी शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज होकर पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गई। युवती को टंकी पर चढ़ा देख इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही फाफामऊ थाना पुलिस और एसीपी थरवई अरुण पाराशर मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए गए।

Women climbs water tank

प्रयागराज में पति से विवाद के बाद पत्नी पानी की टंकी पर चढ़ी

पारिवारिक विवाद के बाद महिला पानी की टंकी पर चढ़ी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक टंकी पर चढ़ी युवती की पहचान पल्लवी सिंह उर्फ चीकू सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पल्लवी का अपने पति मोहम्मद आलम के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। दोनों के बीच पहले भी मोबाइल, घर और अन्य घरेलू मामलों को लेकर कई बार झगड़े हो चुके हैं। इतना ही नहीं, दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज करा चुके हैं।

End of Feed