Aligarh News: पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए थाने आई महिला, दारोगा की पिस्टल से लगी गोली, घटना का CCTV वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक दारोगा की लापरवाही महिला को भारी पड़ गई। हादसा उस दौरान हुआ जब एक महिला पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए थाने गई थी। जानकारी के अनुसार दारोगा की लापरवाही से उसकी पिस्टल से चली गोली महिला के सिर में जा लगी। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दारोगा की लापरवाही एक महिला की जान पर बन आई। हादसा उस दौरान हुआ जब एक महिला पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए थाने गई थी। जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के थाना कोतवाली में आज एक दारोगा की लापरवाही से उसकी पिस्टल से चली गोली एक महिला के सिर में जा लगी। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला इशरत अपना पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराने के लिए थाने आई थी तभी अचानक दारोगा मनोज शर्मा की सरकारी पिस्टल से गोली चल गई जो सीधे महिला के सिर के पीछे के हिस्से में जा लगी। मौके पर तमाम पुलिस अधिकारी पहुंच गए और मामले में दारोगा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात की जा रही है। लापरवाह दारोगा मनोज शर्मा को निलंबित किया गया है।

Aligarh News

अलीगढ़ में दारोगा की लापरवाही एक महिला को पड़ी भारी

महिला की हालत गंभीर

अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि थाना कोतवाली में एक दुखद घटना हुई है। एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार आज लगभग 2:50 के आसपास वहां के सीओ द्वारा एक सूचना दी गई कि थाने के सीसीटीएनएस कार्यालय में एक उपनिरीक्षक मनोज कुमार की सरकारी असले से फायर हुआ है और एक महिला जो वहां किसी कार्य से पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आई थी और पास में खड़ी थी उसके गोली लगी है उसको हेड इंजरी है। उसको घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया है उसका इलाज चल रहा है।

End of Feed