पानीपत में अस्पताल का गजब कारनामा, बेटे को जन्म किसी और ने दिया, मां बनी कोई और; जानें पूरा मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 19, 2024, 08:13 PM IST

पानीपत में एक अस्पताल ने दूसरी महिला की आईडी पर महिला की डिलीवरी कराई और बच्चे उस अन्य महिला को दे दिया। वहीं, प्रसूता ने अस्पताल पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया है।

Panipat News: पानीपत में बधावा राम कॉलोनी की एक महिला ने हार्ट एंड मदर केयर अस्पताल के डॉक्टर पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि डिलीवरी के समय उसका बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था, जबकि डॉक्टर ने उसे अगले दिन बताया कि बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

child

फाइल फोटो।

प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में हुई थी भर्ती

महिला प्रिया ने शिकायत में बताया कि वो मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। वह फैक्ट्री के गोदाम में कपड़े छंटाई का काम करती है और 5 बच्चों की मां है। 3 अप्रैल, 2024 को उसे प्रसव पीड़ा हुई तो जानने वाली एक महिला मोना शर्मा ने अंसल सुशांत सिटी के हार्ट एंड मदर केयर अस्पताल में भर्ती करा दिया। शाम करीब 6:30 बजे उसने एक बेटे को जन्म दिया, जो उस समय स्वस्थ था।

End of Feed