शहर

Panipat News: मजाक-मजाक में युवक की हत्या, पजामे में प्रेशर पाइप डालकर दबाई बटन, हवा भरने से फटा पेट

हरियाणा राज्य के पानीपत में साथी कर्मी ने युवक के पायजामे में प्रेशर पाइप डाल दिया। इसके बाद उसके शरीर में मलद्वार के रास्ते हवा भर गई, जिससे उसका पेट फट गया और उसकी मौत हो गई।

Image

फाइल फोटो

Photo : Times Now Digital

पानीपत: एक फैक्ट्री में एक युवक के साथ मजाक करना महंगा पड़ गया। साथी कर्मी ने ही युवक के पायजामे में प्रेशर पाइप डाल दिया। इसके बाद उसके शरीर में मलद्वार के रास्ते हवा भर गई, जिससे उसका पेट फट गया और उसकी मौत हो गई।

जबरदस्ती पजामें में डाला प्रेशर पाइप

इस घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ शिकायत की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के मुताबिक, मृतक मनीष कुमार मांझी (24) बिहार के छपरा जिले का रहने वाला था। वह पिछले चार माह से पानीपत में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था। उन्होंने बताया कि 29 नवंबर को ही फैक्ट्री में काम के वास्ते पहुंचा। यहां पहुंचने पर उसकी मुलाकात अपने साथी नाइट शिफ्ट कर्मी से हुई, जो प्रेशर पाइप से अपने कपड़े साफ कर रहा था।

प्रेशर पाइप डालकर बटन दबाया

इसी दौरान दोनों के मध्य कोई बातचीत हुई और उसने मजाक-मजाक में मनीष कुमार मांझी के पायजामें के अंदर पाइप डालकर प्रेशर पाइप का बटन दाब दिया। हालांकि, मनीष इस दौरान पाइप निकालने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पाइप नहीं निकाला। कुछ ही देर में मलजद्वार के रास्ते उसके पेट में हवा भर गई, जिसके बाक उसका पेट फट गया। वह लहूलुहान हो गया। इसके तुरंत बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'