शहर

Panipat News: जर्जर बिल्डिंग का छज्जा बाइक सवार के ऊपर गिरा, व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

पानीपत में एक जर्जर बिल्डिंग का छज्जा गिरने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के वक्त बाइक सवार अपनी पत्नी के साथ बिल्डिंग के नीचे से गुजर रहा था, तभी बिल्डिंग का छज्जा उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पत्नी इस हादसे में सुरक्षित है।

Image

जर्जर बिल्डिंग का छज्जा बाइक सवार पर गिरा

Panipat News: हरियाणा के पानीपत में जर्जर बिल्डिंग का छज्जा गिरने से हादसा हो गया। इस दौरान बिल्डिंग के नीचे से गुजर रहे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बाइक पर पति-पत्नी बैठकर इस जर्जर बिल्डिंग के नीचे से गुजर रहे थे। तभी हादसे से कुछ सेकेंड पहले पत्नी की नजर ऊपर पड़ी और उसने छत को नीचे गिरते देख लिया और फौरन बाइक से उतर गई, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि बाइक सवार इस हादसे में बच नहीं पाया। बिल्डिंग का छज्जा उसके ऊपर गिरने से उसकी मौत हो गई। इस हादसे को देखकर आसपास के लोग फौरन दौड़कर आए और बाइक सवार के ऊपर गिरे मलबे को हटाकर उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन उसे बचा नही सके। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article