भारत के इस शहर को क्यों कहते हैं 'इटली ऑफ इंडिया'? जानें वजह

भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी खूबसूरती है, जहां हर राज्य अपनी अलग पहचान और प्राकृतिक नजारों से लोगों को आकर्षित करता है। महाराष्ट्र में भी एक ऐसा ही खास शहर है, जो आम हिल स्टेशनों से बिल्कुल अलग अनुभव देता है। पुणे के पास स्थित लवासा अपनी अनोखी योजना, रंगीन वास्तुकला और यूरोपियन अंदाज के कारण “इंडिया का इटली” कहलाता है।

Italy of India: भारत किसी जन्‍नत से कम नहीं है। देश के हर कोने में अलग-अलग तरह की प्राकृतिक खूबसूरती देखने को मिलती है। कहीं ऊंचे पहाड़, तो कहीं शांत समुद्र। यही वजह है कि इन जगहों पर साल भर पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है। जब भारत के आकर्षक राज्यों की चर्चा होती है, तो राजस्थान, केरल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे नाम सबसे पहले सामने आते हैं। हालांकि महाराष्ट्र भी इस मामले में पीछे नहीं है। यहां कई ऐसे शहर हैं जो अपनी सुंदरता से मन मोह लेते हैं। आमतौर पर पुणे, मुंबई, लोनावला और खंडाला को ही ज्यादा जाना-पहचाना जाता है, लेकिन क्या आपने कभी लवासा (Lavasa) के बारे में सुना है?

Which Indian City is Known as Italy of India

कौन सा शहर भारत का इटली कहलाता है?

लवासा भी महाराष्ट्र का एक बेहद आकर्षक शहर है, जिसे “इटली ऑफ इंडिया” कहा जाता है। इसकी पहचान सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता से नहीं, बल्कि इसकी अनोखी वास्तुकला, रंगों और सजीव डिजाइन से भी जुड़ी हुई है। लवासा पुणे से करीब 60 किलोमीटर दूर पश्चिमी घाट की पहाड़ियों में स्थित है। जहां अधिकतर हिल स्टेशन समय के साथ प्राकृतिक रूप से विकसित हुए हैं, वहीं लवासा को एक सुविचारित और योजनाबद्ध हिल सिटी के रूप में तैयार किया गया है। इसकी परिकल्पना शुरू से ही एक खास पर्यटन स्थल के तौर पर की गई थी, जिसकी प्रेरणा इटली के प्रसिद्ध समुद्री शहर पोर्टोफिनो से ली गई है। आगे हम आपको इस खूबसूरत शहर की खासियतों और नजारों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

End of Feed