'जमीन क्यों बेची...?' पुणे में कलयुगी बेटों की हैवानियत, बुजुर्ग माता-पिता को लाठियों से पीट-पीटकर किया लहूलुहान

पुणे में जमीन बेचने को लेकर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 'जमीन क्यों बेची...' कहकर कलयुगी बेटों ने अपने ही बुजुर्ग माता-पिता को लाठियों से बेरहमी से पीट दिया।

पुणे में अपनी मां की जमीन बेचने को लेकर, दो भाइयों ने कथित तौर पर 30 अगस्त की शाम को अपने बुजुर्ग माता-पिता की पिटाई कर दी।

Brothers beat elderly parents in Pune

पुणे में कलयुगी बेटों की हैवानियत (AI Image)

पुलिस के हवाले से बुधवार को बताया कि पुणे में अपनी मां की जमीन बेचने से नाराज होकर दो भाइयों ने कथित तौर पर 30 अगस्त की शाम को अपने बुजुर्ग माता-पिता की पिटाई कर दी। यह घटना इंदापुर तहसील के तरंगवाड़ी गांव में हुई।

End of Feed