शहर

'कांग्रेस संग मिलकर 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी सपा', शिवपाल बोले- पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाएंगे

Lucknow News Today: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को बताया कि सपा और कांग्रेस आगामी 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेगी।

Image

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

Photo : Twitter

Lucknow News Today: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है। इस बीच, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को बताया कि सपा और कांग्रेस आगामी 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेगी।

शिवपाल ने दावा किया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में गठबंधन प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा। एटा में पत्रकारों के साथ बातचीत में शिवपाल ने कहा, ''विधानसभा चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन बरकरार रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि सपा स्पष्ट बहुमत के साथ एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी करेगी।''

शिवपाल ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन 2027 का चुनाव एक साथ लड़ेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अभी अपनी चुनावी रणनीति का खुलासा नहीं किया है। सही समय आने पर रणनीति का खुलासा किया जाएगा।

BJP पर बरसे शिवपाल

इस दौरान, शिवपाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। उत्तराखंड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है।

    भाजपा ने सपा नेताओं को निशाना बनाते हुए एक एआई निर्मित वीडियो जारी किया। इसको लेकर शिवपाल ने कहा कि भाजपा ने यह प्रैक्टिस शुरू की थी और सपा ने सिर्फ एक्शन पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कथित भ्रष्टाचार को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि सड़कों की हालत और एक्सप्रेसवे पर गड्ढों ने उसके विकास के दावों की पोल खोल दी।

    शिवपाल ने राजभर को भी घेरा

    शिवपाल यादव ने ओम प्रकार राजभर की हालिया टिप्पणियों को लेकर कहा, ''जब वह सपा के साथ थे तब भाजपा के खिलाफ उनके बयान सभी रिकॉर्ड पर थे।''

    Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article