जानिए कौन हैं कृष्ण मोहन, जिन्हें चंपत राय की जगह राम मंदिर ट्रस्ट का अंतरिम महासचिव बनाया गया

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आज यानी सोमवार को ट्रस्ट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार करके कृष्ण मोहन को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Who is Krishna Mohan: उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी कृष्ण मोहन फिलहाल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने का कार्यभार संभालेंगे। चंदा चोरी मामले (Ram Mandir Donation Row) में ट्रस्ट ने आज यानी सोमवार 6 जुलाई को महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इसी के साथ कृष्ण मोहन उनकी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे, उन्हें ट्रस्ट ने अंतरिम महासचिव नियुक्त किया है। बता दें कि कृष्ण मोहन ने पिछले साल दिवंगत हुए वरिष्ठ ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल के स्थान पर ट्रस्ट में जिम्मेदारी संभाली थी। आज ट्रस्ट की बैठक में उन्हें जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही कृष्ण मोहन एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं और लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर कृष्ण मोहन कौन हैं?

Krishna Mohan

कृष्ण मोहन को बनाया गया ट्रस्ट का अंतरिम महामंत्री

हरदोई के रहने वाले हैं कृष्ण मोहन

ज्ञात हो कि कृष्ण मोहन उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी हैं। उन्होंने 1970 के दशक में लखनऊ विश्वविद्यालय से एमएससी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उनका चयन भारतीय वन सेवा (IFS) में हुआ और उन्होंने महाराष्ट्र कैडर में लंबे समय तक सेवाएं दीं। सेवानिवृत्ति के बाद वे सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों में जुटे रहे। कामेश्वर चौपाल की तरह कृष्ण मोहन भी उसी सामाजिक समुदाय से आते हैं, जिसे ट्रस्ट में प्रतिनिधित्व मिलने की परंपरा के तौर पर देखा गया है।

End of Feed