देश के किस शहर को कहा जाता है सिटी ऑफ फ्लाइओवर्स

देश के अलग-अलग शहरों को अलग-अलग उपनामों से पुकारा जाता है। जैसे जयपुर को गुलाबी नगरी और लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है। इसी तरह से बेंगलुरू को सिलकॉन सिटी ऑफ इंडिया और मुंबई को Financial Capital of India कहते हैं। क्या आप जानते हैं सिटी ऑफ फ्लाइओवर्स किस शहर को कहते हैं? चलिए जानते हैं -

आज देश के लगभग सभी महानगरों में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। छोटे शहरों की तरफ भी गांवों से लोगों का पलायन देखने को मिल रहा है। इससे शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर में लगातार बदलाव करने की जरूरत पड़ रही है। सड़कें चौड़ी करने से अब काम नहीं बन रहा है, ट्रैफिक को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए फ्लाइओवर्स का जाल बिछाना पड़ रहा है। इस मामले में दिल्ली-मुंबई जैसे कई शहरों में एक के बाद एक कई फ्लाइओवर और एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। लेकिन देश में सिटी ऑफ फ्लाइओवर्स का ताज न तो दिल्ली के सिर पर है न ही मुंबई के। चलिए जानते हैं किस शहर को सिटी ऑफ फ्लाइओवर्स कहा जाता है?

Chennai Flyover.

फ्लाइओवर्स का शहर कहलाती है ये सिटी

City of Flyovers

न दिल्ली, न मुंबई और न ही बेंगलुरू, कोलकाता या हैदराबाद, बल्कि चेन्नई को सिटी ऑफ फ्लाइओवर्स कहा जाता है। यह शहर देश के प्रमुख महानगरों में शामिल है। चेन्नई शहर में फ्लाइओवर्स और एलिवेटेड कॉरिडोर का बड़ा नेटवर्क है। यह फ्लाइओवर्स और एलिवेटेड कॉरिडोर्स चेन्नई को एक अलग पहचान देते हैं। बढ़ते ट्रैफिक दबाव और तेजी से फैलते रिहायशी इलाकों को जोड़ने के लिए चेन्नई ने कई दशक पहले फ्लाइओवर्स और एलिवेटेड कॉरिडोर का रास्ता अपनाया था।

End of Feed