आसमान से बरसती आग और हिमालय पर पिघलती बर्फ, El Nino की फिर होगी वापसी; मानसून और गर्मी को लेकर डरावनी चेतावनी

IMD Update: भारत में गर्मी का कहर जारी है। WMO ने EL Nino की वापसी और हिमालय में बर्फ के रिकॉर्ड स्तर तक गिरने की चेतावनी दी है। जानें कैसा रहने वाला है मानसून और गर्मी का हाल।

Weather Update: मौसम के बदलते मिजाज ने इस वक्त पूरे भारत को अपनी चपेट में ले लिया है। उत्तर-पश्चिम से लेकर मध्य भारत तक सूरज की तपिश आग बरसा रही है, तो वहीं हिमालय की चोटियों पर बर्फ का पिघलना भविष्य के एक बड़े जल संकट की ओर इशारा कर रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की हालिया चेतावनियों ने 2026 के आगामी महीनों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।

what is el nino monsoon prediction

2026 में भारत के सामने मौसम का सबसे बड़ा संकट

अल नीनो की वापसी (El Nino in 2026 India)

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी WMO ने एक गंभीर चेतावनी जारी की है कि अल नीनो (El Nino) की स्थिति मई से जुलाई 2026 के बीच फिर से लौट सकती है। अल नीनो प्रशांत महासागर की सतह के तापमान को बढ़ा देता है, जिसका सीधा असर वैश्विक हवाओं और बारिश के पैटर्न पर पड़ता है।

End of Feed