Western Railway Special Trains: त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने अहमदाबाद मंडल से संचालित होने वाली और इस मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं को निर्धारित अवधि से आगे बढ़ाने का निर्णय किया है।
त्योहारी सीजन में घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी (प्रतीकात्मक फोटो)
ट्रेन नंबर 09037 बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल के अतिरिक्त फेरे
इससे त्योहारों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों का विकल्प मिल सकेगा और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 09037 बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 1 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 के बीच चलाए जाएंगे। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। इसके अलावा वापसी में 09038 भुज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 2 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी।
हर रविवार को चलेगी बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल ट्रेन
इसी क्रम में 09009 बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार को चलेगी। वहीं 09010 भुज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के रूप में 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को संचालित की जाएगी। रेलवे ने 09011 बांद्रा टर्मिनस-भुज स्पेशल के भी अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए हैं। यह ट्रेन 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। वहीं, 09012 भुज-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी।
यात्री आरक्षण के लिए PRS काउंटरों के साथ IRCTC की ऑनलाइन सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे।
इसके अलावा 09017 बांद्रा टर्मिनस-वेरावल स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। इसकी वापसी ट्रेन 09018 वेरावल-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक हर सोमवार को उपलब्ध रहेगी। रेलवे ने बताया कि इन सभी अतिरिक्त फेरों के लिए टिकट बुकिंग 23 सितंबर 2026 से शुरू होगी। यात्री आरक्षण के लिए PRS काउंटरों के साथ IRCTC की ऑनलाइन सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे। ट्रेनों के समय, ठहराव और कोचों से जुड़ी विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक Enquiry सेवा से प्राप्त की जा सकती है।
