Dipankar Bhattacharya Arrested: बंगाल के उत्तर 24 परगना में बदुरिया नगर पालिका के चेयरमैन और टीएमसी नेता दीपांकर भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे एक दिन तक फरार रहने के बाद, बादुरिया पुलिस ने उन्हें एक गुप्त ठिकाने से धर दबोचा। पुलिस ने दीपांकर भट्टाचार्य के पार्टी कार्यालय और एक फार्महाउस से सरकार द्वारा दिए जाने वाले डिजास्टर रिलीफ के लिए बनाए गए 4,000 तिरपाल बरामद किए थे।
North 24 Parganas: बादुरिया नगर पालिका के चेयरमैन और TMC नेता गिरफ्तार, 80 लाख रुपये बरामद
इसके बाद, बदुरिया पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गईं। कल रात, पुलिस ने एक बार फिर दीपांकर भट्टाचार्य के एक कंप्यूटर सेंटर से 80 लाख रुपए नकद और सरकारी तिरपाल के बंडल बरामद किए। इसके बाद, पुलिस ने दीपांकर भट्टाचार्य को एक और गुप्त ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।
बंगाल की 'पता लगाओ, हटाओ, निर्वासित करो' नीति जमीनी स्तर पर लागू
पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने सोमवार को अपनी "पता लगाओ, हटाओ और निर्वासित करो" नीति को लागू किया, जिसके तहत मालदा पहला जिला बन गया, जिसने अवैध विदेशी नागरिकों के लिए एक निरुद्ध केंद्र स्थापित किया है, जहां नौ संदिग्ध बांग्लादेशियों को रखा गया है।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इंग्लिश बाजार के चंदन पार्क में स्थापित यह निरुद्ध केंद्र, जो वर्तमान में मालदा जिले में इस प्रकार की एकमात्र सुविधा है, अब कार्य कर रही है। रविवार को गाजोल के पांडुआ क्षेत्र से नौ लोगों - जिनमें तीन महिलाएं और छह नाबालिग शामिल हैं - को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां लाया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी निगरानी, 12 पुलिस कर्मियों की तैनाती, नागरिक सुरक्षा कर्मचारियों और नागरिक स्वयंसेवकों की तैनाती के साथ-साथ भोजन और रखरखाव की व्यवस्था के साथ केंद्र को कई स्तरों की सुरक्षा के दायरे में रखा गया है।
मालदा के एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह सुविधा उन विदेशी नागरिकों को अस्थायी रूप से रखने के लिए बनाई गई है, जिन्हें अवैध रूप से प्रवेश करने या वैध दस्तावेजों की कमी के आरोप में हिरासत में लिया गया है। अधिकारी ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया, "निरुद्ध केंद्र ने काम करना शुरू कर दिया है। फिलहाल, नौ बांग्लादेशी नागरिकों को वहां रखा गया है। आवश्यक सत्यापन और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। हिरासत में लिए गए लोगों के साथ निर्धारित कानूनी मानदंडों के अनुसार व्यवहार किया जा रहा है।"
यह घटनाक्रम राज्य के गृह और पहाड़ी मामलों के विभाग की विदेशी शाखा द्वारा सभी जिला प्रशासनों को "पकड़े गए विदेशियों" और "निर्वासन या स्वदेश वापसी की प्रतीक्षा कर रहे रिहा विदेशी कैदियों" के लिए "निरुद्ध केंद्र" स्थापित करने का निर्देश देने के ठीक दो दिन बाद सामने आया है, जिससे बंगाल में भाजपा के राजनीतिक रूप से सबसे प्रभावशाली विषयों में से एक को संस्थागत रूप दिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
