कोलकाता जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में रेड; अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के पास मिला iPhone, Wi-Fi राउटर और कैश, FIR दर्ज

कोलकाता की प्रेसीडेंसी जेल में बंद अमेरिकी सेंटर आतंकी हमले के मास्टरमाइंड आफताब अंसारी की सेल से 3 स्मार्टफोन, 2 Wi-Fi राउटर और 31,000 नकद बरामद हुए हैं। हेस्टिंग्स थाने में नई एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित हाई-सिक्योरिटी प्रेसीडेंसी जेल से एक हैरान और चिंतित कर देने वाला मामला सामने आया है। वर्ष 2002 में कोलकाता स्थित अमेरिकन सेंटर पर हुए भीषण आतंकवादी हमले के मुख्य साजिशकर्ता और अंडरवर्ल्ड डॉन आफताब अंसारी (Aftab Ansari) की जेल सेल से कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और नगदी बरामद की गई है। जेल प्रशासन द्वारा चलाए गए विशेष तलाशी अभियान के दौरान अंसारी के पास से एक iPhone समेत तीन स्मार्टफोन, दो वाई-फाई राउटर, एक वायरलेस इयरफोन और 31,000 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। अति-सुरक्षित माने जाने वाले इस जेल परिसर में आतंकी के पास इतने आधुनिक संचार उपकरण और कैश पहुंचने से सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए हैं।

Aftab Ansari ai recreated

अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड है आफताब अंसारी

23 अगस्त को हुई विशेष छापेमारी में हुआ खुलासा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को जेल अधीक्षक के नेतृत्व में अधिकारियों की एक विशेष टीम ने प्रेसीडेंसी जेल के भीतर स्थित आफताब अंसारी की हाई-सुरक्षा सेल में अचानक छापेमारी की। सघन तलाशी के दौरान अधिकारियों को उसकी सेल से कुछ आपत्तिजनक चीजें मिलीं जिसमें 1 iPhone समेत 3 स्मार्टफोन, 2 Wi-Fi राउटर, 1 वायरलेस इयरफोन, 31,000 रुपये की नकदी।

End of Feed