VIDEO: हादसे में बदला हनीमून! बार्बिक्यू में अचानक हुआ धमाका, पास बैठी नवविवाहिता झुलसी

Darjeeling Singtom VIDEO: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सिटोंग स्थित एक होमस्टे में बार्बिक्यू के दौरान आग लगने से नवविवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। कर्मचारी द्वारा अज्ञाति केमिकल डालने से हुआ हादसा CCTV में कैद हो गया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

Darjeeling News: उत्तर दिनाजपुर से दार्जिलिंग की हसीन वादियों में हनीमून मनाने आए एक नए शादीशुदा जोड़े की खुशियां उस समय गम में बदल गईं, जब एक होमस्टे में बार्बिक्यू के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में दुल्हन गंभीर रूप से झुलस गई। महिला फिलहाल जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। यह खौफनाक हादसा 13 सितंबर 2026 को सिटोंग स्थित 'सिटोंग ऑरा होमस्टे' में शाम के वक्त पेश आया।

CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर

घटना का एक दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में तारीख 13 सितंबर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि नवविवाहित जोड़ा सौविक दास और उनकी पत्नी निकिता साहा शाम के वक्त बार्बिक्यू ग्रिल के पास बैठे हुए थे। तभी होमस्टे का एक कर्मचारी आग को तेज करने के लिए उसमें कोई ज्वलनशील केमिकल डालने की कोशिश करता है। जैसे ही केमिकल आग में डाला गया, एक जोरदार धमाके जैसी लपटें उठीं और पलक झपकते ही निकिता साहा को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया।

End of Feed