पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 179 IPS और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 179 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव में कोलकाता पुलिस से लेकर राज्य के विभिन्न जिलों और इकाइयों में नई नियुक्तियाँ की गई हैं। यह कदम पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

West Bengal News: पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को राज्यभर में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (डब्ल्यूबीपीएस) के 179 अधिकारियों का तबादला किया। इनमें कोलकाता पुलिस आयुक्तालय के अधिकारी भी शामिल हैं। भाजपा के सत्ता में आने के बाद यह इस तरह की सबसे बड़ी कवायद है। एक अधिसूचना के अनुसार, जिन 179 अधिकारियों का तबादला किया गया उनमें से 151 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं, जबकि बाकी पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (डब्ल्यूबीपीएस) के अधिकारी हैं। अधिसूचना के अनुसार, राजेश कुमार यादव और गौरव शर्मा को राज्य विशेष कार्य बल (एसटीएफ) में पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया गया है, जबकि बिधाननगर के पूर्व पुलिस आयुक्त मुरलीधर शर्मा को खुफिया शाखा में पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के पद पर तैनात किया गया है।

West Bengal IPS Transfer 2026

पश्चिम बंगाल में 179 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का तबादला (प्रतीकात्मक फोटो)

कौन होगा अपराध शाखा का नया अतिरिक्त आयुक्त?

कुणाल अग्रवाल को कोलकाता पुलिस में अपराध शाखा का नया अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया है, जबकि मुकेश को कोलकाता सशस्त्र पुलिस का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया गया है। राज्य के गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि सैयद वकार रजा उत्तर बंगाल के सबसे बड़े शहर सिलीगुड़ी के पुलिस आयुक्त का पदभार संभालेंगे, जबकि जॉय बिस्वास को राज्य में रेलवे का पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) बनाया गया है। सूर्य प्रताप यादव को कोलकाता पुलिस आयुक्तालय में यातायात का संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है, जबकि सौम्या रॉय राज्य पुलिस की प्रवर्तन शाखा की वरिष्ठ अधीक्षक होंगी।

End of Feed