West Bengal Election Results: चुनाव नतीजों पर मिठास की महाजंग; बंगाल में मोदीश्री Vs जॉय बांग्ला; आज किस मिठाई से मनेगा जीत का जश्न?

West Bengal Election Viral Sweets: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के दिन कोलकाता की मिठाई दुकानों पर 'मोदीश्री' और 'जॉय बांग्ला' मिठाइयों की जंग छिड़ गई है। जानें मतगणना के दिन कौन सी मिठाई सबसे ज्यादा बिकेगी।

Viral Sweets in Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी, इसका फैसला तो आज ईवीएम (EVM) खुलने के बाद हो जाएगा, लेकिन कोलकाता के बाजार में चुनावी 'मिठास' की जंग शुरू हो चुकी है। मतदान खत्म होने के बाद अब सबकी नजरें नतीजों पर हैं, और बंगाल की संस्कृति में किसी भी जीत का जश्न बिना मिठाई के अधूरा है।

modishree vs joy bangla sweets war in west Bengal assembly election

बंगाल में मोदीश्री बनाम जॉय बांग्ला

मतगणना आज: 'मोदीश्री' Vs 'जॉय बांग्ला'

कोलकाता की सड़कों पर आज केवल राजनीतिक चर्चा ही नहीं, बल्कि केसरिया और हरे रंग के रसगुल्लों की खुशबू भी तैर रही है। शहर की ऐतिहासिक मिठाई दुकानों, जैसे के.सी. दास और नबीन चंद्र दास, में हलवाइयों ने पूरी रात जागकर खास 'चुनावी मिठाइयां' तैयार की हैं।

End of Feed