बंगाल में नशे के खिलाफ ‘रोलर एक्शन’, CM ने 3.10 लाख प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलें की नष्ट

पश्चिम बंगाल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 3.10 लाख जब्त प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलों को नष्ट किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पिछले पांच महीनों से नशा विरोधी अभियान को प्राथमिकता दे रही है।

पश्चिम बंगाल में नशे के अवैध कारोबार और नशीली दवाओं के खिलाफ राज्य सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने जब्त प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप को नष्ट किया। सीएम ने 3 लाख 10 हजार कफ सिरप की बोतलों को खुद रोलर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया। इस दौरान उनके साथ कई पुलिस अधिकारी और विधायक भी मौजूद रहे।

cough syrup destruction

बंगाल में 3.10 लाख प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलें नष्ट

पिछले पांच महीनों से अभियान को दी जा रही है प्राथमिकता

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार पिछले पांच महीनों से 'नशा मुक्त अभियान' को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बंगाल में नशे के खिलाफ चल रही इस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में अब तक दो बार समीक्षा बैठकें भी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "आज 3 लाख 10 हजार बैन कफ सिरप की बोतलें सीज की गई हैं, जिन्हें बुलडोजर और रोलर चलाकर नष्ट किया गया है। आने वाले दिनों में भी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के नेतृत्व में इस तरह के सख्त अभियान लगातार जारी रहेंगे।"

End of Feed