Weather Update: माउंट आबू में पारा शून्य तक पहुंचा, UP-बिहार में घना कोहरा, जानें देशभर में कैसी है मौसम की चाल

Weather Update: इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजस्थान के माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया। यूपी-बिहार में घने कोहरे से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं, जबकि मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है।

Weather Update: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। हालांकि, अब भी कई क्षेत्र हैं जहां ठंड ने दस्तक नहीं दी है, लेकिन उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में ठंड का असर अब दिखने लगा है। राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा 'शून्य' डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अकवान (Cyclone Akvan) के असर से रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे का असर आम जनजीवन पर देखने को मिल रहा है। बिहार के बेगूसराय और समस्तीपुर में सुबह विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रह गई।

India Weather Update

देशभर में आज मौसम का हाल

मौसम के इस बदलाव का असर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आज यानी सोमवार 23 नवंबर को आंधी व बारिश की संभावना है। जबकि, पंजाब में अगले चार दिनों के दौरान रात के तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

End of Feed