Kanpur News: 12 दिन रहेगी पानी की किल्लत, 25 से ज्यादा मोहल्लों में होगी परेशानी

उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक शहर कानपुर के 25 से ज्यादा मोहल्लों में आज से अगले 12 दिन तक पानी की किल्लत देखने को मिल सकती है। पाइपलाइन के काम के चलते 12 दिन कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।

खाना बनाने से लेकर पीने, कपड़े धोने, नहाने हर काम में पानी की जरूरत पड़ती ही है। लेकिन कानपुर में लोगों को अगले 12 दिनों तक पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ेगी। हालांकि, जलकल विभाग की तरफ से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहने की बात नहीं कही गई है, लेकिन आपूर्ति प्रभावित जरूर रहेगी। 12 दिन तक लगातार जलापूर्ति बाधित रहने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान पानी सोच-समझकर ही खर्च करें। चलिए जानते हैं किन मोहल्लों में पानी की समस्या होगी।

Kanpur Water Crisis.

कानपुर में अगले 12 दिन तक पानी की किल्लत

गंगा बैराज से दक्षिण क्षेत्र की तरफ आज यानी बुधवार 28 जनवरी से अगले 12 दिन तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जल निगम नगरीय के एग्जक्यूटिव इंजीनियर प्रवीण कुमार ने बताया कि पूर्व में बिछाई गई पाइपलाइन से नई पाइपलाइन को जोड़ा जा रहा है। जिसे साकेतनगर मछली मंडी, दक्षिण द्वार बारादेवी, पराग डेयरी के सामने दीप टॉकीज तिराहा, निरालानगर पंपिंग स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इसके कारण 28 जनवरी से 8 फरवरी तक कुछ इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

End of Feed