Bengaluru Water Crisis: गर्मी की दस्तक से पहले सिलिकॉन वैली में गहराया जल संकट, टैंकरों पर आश्रित IT हब

Bengaluru Water Crisis(बेंगलुरु पानी संकट): भारत की सिलिकॉन वैली यानी आईटी हब बेंगलुरु गर्मी की दस्तक से पहले ही जल संकट से घिर गया है। शहर की अधिकांश आबादी तक टैंकरों के जरिए पानी पहुंचाया जा रहा है।

Bengaluru Water Problem News: आईटी हब और भारत की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाला बेंगलुरु शहर पानी की किल्लत से जूझ रहा है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले ही जल का संकट गहरा गया है। कमजोर दक्षिण-पश्चिम मानसूनी बारिश के कारण भूजल स्तर लगातार कम होता जा रहा है। वहीं, शहर को पानी आपूर्ति करने वाले कावेरी नदी बेसिन जलाशयों में पानी का स्तर कम हो गया है। लिहाजा, 14 मिलियन लोगों, आईटी कंपनियों और स्टार्टअप वाले शहर को अपनी दैनिक पानी की जरूरतों को पूरा करने में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में राज्य के ड‍िप्‍टी सीएम डी के श‍िवकुमार ने सदन को इस भारी समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने बताया कि 20 फीसदी आबादी को टैंकरों के जर‍िये पानी सप्‍लाई क‍िया जाता है। यह राज्‍य में पानी की बढ़ती कमी की समस्‍या को उजागर करता है। इससे निपटने के लिए हमें उचित और समय से कदम उठाने होंगे।

water crisis in silicon valley bengaluru

बेंगलुरु में पानी की किल्लत

बेंगलुरु पानी संकट: रोजमर्रा के जीवन पर पड़ रहा प्रभाव

पानी की किल्लत की वजह से टैंकरों की सामान्य कीमत से लगभग दोगुने दाम चुकाने पड़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, 12,000-लीटर टैंकर की कीमतें बढ़कर 2,000 रुपये तक पहुंच गई हैं, जबकि एक महीने पहले यही कीमत 1,200 रुपये थी। पानी के टैंकर मंगाने के लिए कई दिन पहले बुक करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का यह रोजमर्रा का कार्य बन गया है। उत्तरी बेंगलुरु के होरमावु के एक निवासी ने एक रिपोर्ट में स्थिति की वास्तविकता साझा की है। उन्होंने कहा कि पानी की कमी के कारण पौधों का जीवन खतरे में है। अभी तो अप्रैल भी नहीं आया और स्थिति गंभीर हो चली है। भूजल की कमी के कारण भुगतान के बावजूद टैंकर विक्रेताओं की अनुपलब्धता पर चिंताएं मंडरा रही हैं। शहर में जल आपूर्ति के लिए जिम्मेदार बैंगलोर जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) अतिरिक्त पानी की मांग कर रहा है। वहीं, कावेरी बेसिन अपने घटते भंडार को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।

End of Feed