Delhi Encounter: शोभायात्रा हिंसा मामले में वांटेड गैंग लीडर गिरफ्तार, एनकाउंटर में लगी गोली

दिल्ली पुलिस की AATS टीम ने मुठभेड़ के बाद वांछित गैंग लीडर प्रकाश उर्फ आकाश उर्फ चिनू को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Delhi Police Encounter: दिल्ली में पुलिस और एक वांछित गैंग लीडर के बीच मुठभेड़ हुई है। सेंट्रल जिले की AATS टीम ने मुठभेड़ के बाद प्रकाश उर्फ आकाश उर्फ चिनू को गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गोली लगने से वह घायल हो गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया आरोपी प्रकाश नबी करीम थाने का घोषित बदमाश है और सितंबर में हुई हिंसक झड़प के मामले में शामिल था, जिसकी तलाश में पुलिस काफी समय से जुटी हुई थी।

Delhi police encounter

वांछित बदमाश प्रकाश उर्फ आकाश को मुठभेड़ के बाद पकड़ा

शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में हुई थी झड़प

पुलिस के अनुसार, सितंबर में सदर बाजार-नबी करीम इलाके में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। यह विवाद प्रकाश उर्फ चिनू के गुट और विकास कालिया के गुट के बीच हुआ था। इसी मामले में प्रकाश वांछित था।सेंट्रल जिले की AATS टीम को जब उसकी पुख्ता सूचना मिली, तो पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंगी की, जवाबी कार्रवाई में बदमाश प्रकाश को गोली लगी और वह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

End of Feed