शहर

Vrindavan News: परिक्रमा मार्ग पर महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर महिलाओं से छेड़छाड़ का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छेड़छाड़ करते देखने पर पहले तो वहां लोगों ने ही उसे सबक सिखाया, बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

वृंदावन करोड़ों हिंदुओं की श्रद्धा का केंद्र है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां गोवर्धन परिक्रमा के लिए आते हैं। परिक्रमा मार्ग पर 24 घंटे श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। राधा-राधा जपते हुए श्रद्धालु यहां 7 कोस की परिक्रमा पूरी करते हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह कोई मायने नहीं रखता। वह इस धार्मिक पथ पर भी महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आते। वृंदावन से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मथुरा जिले में थाना वृंदावन कोतवाली इलाके के परिक्रमा मार्ग पर महिलाओं से छेड़छाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिक मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा के लिए वृंदावन पहुंच रहे हैं। जब यहां श्रद्धालु परिक्रमा कर रहे थे, इसी दौरान मोटरसाइकिल पर बीछे बैठे एक युवक हाथ में पानी की बोतल लिए महिलाओं को मारता हुआ छेड़छाड़ कर रहा था। इस पूरी घटना का वीडियो पीछे चल रही एक मोटरसाइकिल में सवार लोगों ने बना लिया।

आगे जाकर पीछे से वीडियो बना रही मोटरसाइकिल में सवार लोगों ने छेड़छाड़ करने वाले को पकड़ लिया। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची। इस पर आरोपी को भागते हुए गिरने पर चोट लग गई और पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

इस बारे में सीओ पीपी सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ एक व्यक्ति जा रहा है। वह हाथ में पानी की बोतल लेकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा है, इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने पहुंची तो वह देखकर भागने लगा। इस दौरान वह गिर गया और उसके हाथ में फ्रेक्चर हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने जनता की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक मध्य प्रदेश का निवासी है और उसका नाम राजेश है और वह मिठाई बनाने का काम करता है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article