Vivek Vihar Fire News: 'अगर वो घर में होता तो...', AC ब्लास्ट से खत्म हुआ परिवार, कैसे बचा इकलौता बेटा?

दिल्ली के विवेक विहार में रविवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एसी ब्लास्ट बताई जा रही है। हादसे में जैन परिवार के तीन सदस्यों, शैली जैन, नितिन जैन और समय जैन की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक सदस्य घर से बाहर होने के कारण बच गया। स्थानीय लोगों और घरेलू सहायकों ने परिवार को अच्छा और मिलनसार बताया, जिससे इलाके में गहरा शोक है।

Vivek Vihar Fire News: दिल्ली के शहादरा स्थित विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक दिल दहलाने वाली घटना घटी। एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत, जबकि 4 से 6 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एसी ब्लास्ट की वजह से यह घटना घटी।

Delhi Fire News

दिल्ली स्थित विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के आग लगने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत। AI IMAGE

परिवार का एक छोटा बेटा ही बच सका

इस घटना में जैन फैमिली के तीन सदस्यों की मौत हो गई। शैली जैन और नितिन जैन समय जैन की मौत इस दुखद घटना में हो गई। परिवार में चार लोग थे। एक छोटा बेटा जिनकी उम्र 22 साल बताई जा रही है वह कल रात घूमने के लिए गया था, इसलिए वह बच गया।

End of Feed