विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हादसा; पिघला लोहा गिरने से 8 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान​

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में SMS-2 और STC-3 यूनिट के दौरान एक भीषण औद्योगिक हादसा हो गया, जिसमें कई श्रमिकों की जान चली गई और कई घायल हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए। राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घायलों के उपचार और जांच के निर्देश जारी किए हैं।

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश में स्थित विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के SMS-2 और STC-3 हीटिंग यूनिट में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गर्म पिघले हुए स्टील की भारी मात्रा के रिसाव से आठ श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, अत्यधिक उच्च तापमान पर पिघला हुआ स्टील ले जा रहे एक लैडल में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

Visakhapatnam Steel Plant Accident

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ी दुर्घटना

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में 8 की मौत

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

वहीं इस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस कठिन समय में सरकार उनके साथ है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जाती है और स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

End of Feed