बैंड-बाजा और ढोल नगाड़ों के साथ निकली बारात, दूल्हे राजा के दर्शन कर हर कोई हैरान

Prayagraj में होलिका दहन से एक दिन पहले निकलने वाली अनोखी बारात ने एक बार फिर लोगों को चौंका दिया। 21 तोपों की सलामी, बैंड-बाजे और लाल पगड़ी में सजे सैकड़ों बारातियों के बीच दूल्हा आकर्षण का केंद्र रहता है। सदियों पुरानी यह परंपरा होली की शुरुआत और सामाजिक समरसता का संदेश देती है।

क्या आपने कभी ऐसी बारात के बारे में सुना है, जिसमें पूरा शहर ही बाराती बन जाता है। 21 तोपों की सलामी के साथ बारात निकली, साथ में बैंड-बाजे, डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन के साथ सैकड़ों लोग लाल पगड़ी बांधकर नाचते-गाते हुए बरात में शामिल हुए। दूल्हे राजा को किसी की नजर न लगे, इसके लिए नजर उतारी गई और काला टीका भी लगाया गया। जिस दूल्हे की हम बात कर रहे हैं, उसकी बारात हर साल ऐसे ही निकलती है। लेकिन जिसे नहीं पता, वह दूल्हे की शक्ल देखकर दंग रह जाएंगे।

Marriage and groom.

इस अनोखी बारात में शामिल होता है पूरा शहर

कहां निकली ये अनोखी बारात?

कल यानी बुधवार 4 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। आज शाम को चंद्रग्रहण के बाद होलिका दहन का आयोजन होगा। लेकिन इस बीच प्रयागराज में कल रात यानी सोमवार 2 मार्च की देर रात एक अनोखी बारात निकली। संगम नगरी प्रयागराज में निकली इस बारात में जमकर आतिशबाजी भी हुई और खूब रोशनी की गई।

End of Feed